चाइना डोर ने ली मासूम की जान, इंदौर में 16 वर्षीय गुलशन की मौत

PeptechTime
30 नवंबर 2025, 09:46 am IST
PeptechTime30 नवंबर 2025, 09:46 am IST
Advertisement
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बायपास के पास बाइक से घर लौट रहे 16 वर्षीय गुलशन की गर्दन पतंग की चाइना डोर से कट गई। गंभीर रूप से घायल गुलशन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुलशन अपने भाई अरुण और दो दोस्तों के साथ रालामंडल से लौट रहा था। रास्ते में डोर अचानक गले में लिपट गई। बाइक पर बैठे बाकी तीनों के हाथ भी कट गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
