Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Post Media
News Logo
PeptechTime
31 जनवरी 2026, 09:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में 230 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद वीकडेज में कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।


सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भारत में 11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 235.25 करोड़ रुपए हो चुकी है।


वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो भारत से फिल्म ने 281.5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि विदेशी बाजारों से करीब 41 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इस तरह बॉर्डर 2 का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म दूसरे वीकेंड तक 350 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।


फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपनी टीम के साथ जश्न मनाया। उन्होंने होटल में केक काटकर फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान सनी देओल काफी खुश नजर आए और उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद किया। केक पर ‘बधाई हो बॉर्डर 2’ लिखा हुआ था।


इससे पहले सनी देओल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा था, “आवाज कहां तक गई? आपके दिलों तक। थैंक यू वेरी मच, लव यू ऑल।” उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए वह दर्शकों के आभारी हैं।


गौरतलब है कि बॉर्डर 2 साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)