छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम सरवई में UGC कानून के विरोध को लेकर प्रदर्शन के दौरान बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ग्राम के भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ओमदत्त शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ओमदत्त शुक्ला ने कहा कि UGC कानून युवाओं और छात्रों के हितों के खिलाफ है, इसलिए वे इसके विरोध में अपना नैतिक विरोध दर्ज कराते हुए पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने विचारों और जनभावनाओं के आधार पर लिया गया है।
उनके इस्तीफे के बाद क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। वहीं भाजपा संगठन की ओर से इस विषय पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
















