Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडवेब सीरीज़ दलदल में भूमि पेडनेकर पहली बार पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी

वेब सीरीज़ दलदल में भूमि पेडनेकर पहली बार पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 जनवरी 2026, 09:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी नई वेब सीरीज़ दलदल में पहली बार पुलिस अफसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस सीरीज़ में वह डीसीपी रीटा फरेरा के किरदार में दिखाई देंगी। भूमि के मुताबिक, रीटा का किरदार बाहर से शांत और संयमित नजर आता है, लेकिन भीतर से वह बेहद मजबूत और जटिल व्यक्तित्व की महिला है।


भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्हें हमेशा ऐसे किरदार पसंद आते हैं, जो परफेक्ट न हों, बल्कि असली ज़िंदगी के इंसानों की तरह खामियों से भरे हों। वह अपने किरदारों को आसान, सुंदर या आकर्षक दिखाने की कोशिश नहीं करतीं, बल्कि चाहती हैं कि किरदार जैसा है, वैसा ही पर्दे पर दिखाई दे। दलदल में रीटा फरेरा का किरदार भी इसी सोच को दर्शाता है, जो अपनी कमजोरियों और उलझनों के साथ आगे बढ़ती है।


सीरीज़ में रीटा फरेरा एक ऐसे पुलिस सिस्टम का हिस्सा है, जहां पुरुषों का वर्चस्व है। ऐसे माहौल में वह बिना शोर मचाए और बिना आक्रामक हुए अपने फैसले लेती है। भूमि के अनुसार, रीटा कम बोलती है और ज्यादा अपने काम से जवाब देती है। वह अपनी भावनाएं ज़्यादा जाहिर नहीं करती और शांत तरीके से अपनी बात रखती है, जो उसे बाकी किरदारों से अलग बनाता है।


भूमि पेडनेकर ने समाज में महिलाओं को लेकर बनी धारणाओं पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं से यह उम्मीद की जाती है कि वे हमेशा सही, समझदार और संतुलित रहें, लेकिन वह इस सोच को बदलना चाहती हैं। उनके अनुसार, अगर कोई महिला उलझी हुई है या उसमें खामियां हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ऐसी महिलाएं भी उतनी ही सच्ची और मजबूत होती हैं।


दलदल एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसे अबंडैंशिया एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज़ में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दलदल 30 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)