मैहर। नववर्ष के मद्देनजर व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर में पर्यटकों की सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक मैहर ने थाना ताला व चौकी मुकुंदपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान DFO, CCF, SDO फॉरेस्ट, थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा, रेंजर बीनू सिंह, डिप्टी रेंजर रवि यादव, चौकी प्रभारी मुकुंदपुर उप निरीक्षक नागेश्वर मिश्रा सहित पुलिस व फॉरेस्ट स्टाफ मौजूद रहा।
SP ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी ताला को ट्रैफिक व्यवस्था व मैनेजमेंट के सख्त आदेश दिए गए। फॉरेस्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को पार्किंग व्यवस्था में सजग रहने की हिदायत दी गई। निरीक्षण से नववर्ष पर सफारी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा व सुविधा मिलने की उम्मीद है।

