Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरमहंगा पड़ा 'खलनायक' बनना: सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील बनाई, पुलिस ने उतार दिया सारा भूत।

महंगा पड़ा 'खलनायक' बनना: सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील बनाई, पुलिस ने उतार दिया सारा भूत।

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 09:58 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर रविकांत वर्मा । सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इंदौर में पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार विशाल पारिया नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि इस रील का मकसद अपने दोस्तों और क्षेत्र में रौब जमाना व दहशत फैलाना था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया।


विवादित रील की सूचना मिलने पर तुकोगंज थाना पुलिस ने पंचम की फैल क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग के दौरान आरोपी विशाल वारिया को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपी से इंस्टाग्राम पर डाली गई रील डिलीट करवाई गई और सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।


पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)