Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशग्वालियरसंगठन की मजबूती के लिए अंकित सिंह तोमर को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह

संगठन की मजबूती के लिए अंकित सिंह तोमर को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 01:33 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

ग्वालियर/बम्हौरी बराना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा आगामी संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और सक्रियता को देखते हुए एक बार फिर अंकित सिंह तोमर पर बड़ा भरोसा जताया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति और जिला अध्यक्ष की विशेष अनुशंसा पर अंकित सिंह तोमर को पुनः जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। ग्वालियर संभाग के राजनैतिक गलियारों और बम्हौरी बराना सहित आसपास के क्षेत्रों में इस पुनर्नियुक्ति को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


Ankit Singh



विस्तृत जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह तोमर की यह नियुक्ति उनकी संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और पिछले कार्यकाल के दौरान जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ किए गए बेहतर समन्वय का परिणाम मानी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मानना है कि अंकित सिंह की कार्यक्षमता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ से आने वाले समय में संगठन को और अधिक विस्तार मिलेगा। जैसे ही उनके मनोनयन की आधिकारिक सूचना सार्वजनिक हुई, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


इस अवसर पर ग्वालियर और स्थानीय क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से दिनेश नायक, रोहित जैन, करन सिंह दांगी, प्रहलाद सिंह दांगी, संजय सोनी, उमाशंकर राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंकित सिंह के नेतृत्व में पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के अभियान में और अधिक गति आएगी और आगामी समय में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)