Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरभाई की हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

भाई की हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 10:39 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संदीप यादव । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालोन में पुरानी बुराई और रंजिश के कारण एक व्यक्ति की क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि आरोपीगण ने भरत सिंह को जबरन शराब पिलाई, मारपीट की और जान से मार डाला। उसके बाद शव को नदी में फेंक दिया। परिवार ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।


परिवार के अनुसार, घटना की शुरुआत 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजे हुई। आरोपी लाखन सिंह ने भरत सिंह को अथारी स्थित कुएं पर ले जाकर जबरन दारू पिलाई। इसके बाद उन्हें गांव की नदी के पास लुहानबारो क्षेत्र में ले गए, जहां रोशन सिंह, संजू सिंह, अजय सिंह उर्फ अज्जू और ग्राम सरानी के अखिलेश सिंह भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर भरत सिंह की जान से मारने की नियत से मारपीट की। मृतक के शरीर पर सीने, हाथों, पैरों और अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं।


मृतक के भाई करण सिंह ने बताया कि उनकी भाभी राजकुंवर ने सूचना दी कि भरत सिंह को लाखन सिंह आदि लोग घर से ले गए हैं और दो घंटे बीत गए लेकिन वापस नहीं लौटे। खोजबीन में नदी के पास पहुंचने पर भरत सिंह का शव बजरू में पड़ा मिला। आरोपी उन्हें देखकर भाग गए। करण सिंह ने तुरंत अपने भतीजे अभय सिंह को फोन किया, जिन्होंने सरपंच को सूचना दी। सरपंच की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय छतरपुर में किया गया।


परिवार का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। तीन वर्ष पहले भी लाखन सिंह के परिजनों ने मृतक के भाई मंगल सिंह की हत्या की थी, जिसमें आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। राजीनामा न करने के कारण आरोपीगण ने बदला लिया। आरोपियों ने घटना के बाद भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस आरोपियों से मिली हुई बताई जा रही है और हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रही है। आरोपी धनवान और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बताए जा रहे हैं।


इस संबंध में करण सिंह ने पूरे परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में लाखन सिंह, रोशन सिंह, संजू सिंह, अजय सिंह उर्फ अज्जू और अखिलेश सिंह के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। परिवार ने एसपी से अपील की है कि निष्पक्ष जांच हो और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)