Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशअरावली विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी सुनवाई

अरावली विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी सुनवाई

Post Media

aravali

News Logo
PeptechTime
28 दिसंबर 2025, 10:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अरावली पहाड़ियों की परिको लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया है और वह सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। सीजेआर सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी, जिसमें न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायामूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल हैं।


सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की एक समान परिको स्वीकार करते हुए, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैले अरावली क्षेत्रों में विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने तक नए खनन पट्टों के आवंटन पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया था। समिति के मुताबिक ‘‘अरावली पहाड़ी’’ को उन चिह्नित अरावली जिलों में मौजूद किसी भी भू-आकृति के रूप में परिभाषित किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई स्थानीय निचले बिंदु से 100 मीटर या उससे ज्यादा हो। वहीं, ‘‘अरावली पर्वतमाला’’ एक-दूसरे से 500 मीटर के अंदर दो या अधिक ऐसी पहाड़ियों का समूह होगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)