Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीशासकीय स्कूल में करंट लगने से 9वीं कक्षा का छात्र गंभीर घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

शासकीय स्कूल में करंट लगने से 9वीं कक्षा का छात्र गंभीर घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

Post Media
News Logo
Peptech Time
2 फ़रवरी 2026, 10:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी जिले के बडगांव स्थित शासकीय स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं का छात्र अहम कुशवाहा (पिता– खुशीलाल कुशवाहा) को स्कूल परिसर के बाथरूम में करंट लग गया। रोज़ की तरह घर से तैयार होकर स्कूल पहुँचे छात्र ने जैसे ही बाथरूम का उपयोग किया, तभी उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं मूर्छित हो गया।


घटना के समय पास में मौजूद एक अन्य छात्र ने तुरंत शिक्षकों को सूचना दी और छात्र की माँ को भी मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही छात्र की माँ मौके पर पहुँची और एंबुलेंस की मदद से घायल बेटे को जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।


घायल छात्र की माँ ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य अस्पताल नहीं आए। उनका कहना है कि स्कूल स्टाफ ने केवल इतना कहा कि बच्चे को अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी साथ नहीं आया।


इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—


स्कूल के बाथरूम में करंट बच्चों की पहुँच में कैसे आया?

विद्युत सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी?

इतनी गंभीर घटना के बाद भी स्कूल प्रशासन अस्पताल क्यों नहीं पहुँचा?


फिलहाल छात्र का इलाज जारी है और परिजन पूरे मामले की जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)