भिंड,अक्षय जोशी। जिले के गौहद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मुरैना से भिंड की ओर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची शिवान्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना गौहद चौराहा थाना क्षेत्र के चंदोखर गांव के पास हुई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बस हादसे में 9 साल की बच्ची की मौत, 5 घायल
00:00/01:18

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 05:45 pm IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 05:45 pm IST
Latest News

आखिर कब जागेगा परिवहन विभाग:ओवरलोड निजी बस का वीडियो वायरल, छत पर बैठकर सफर करते दिखे स्कूली बच्चे

बाइक से खतरनाक करतब का वीडियो वायरल:जबलपुर में पुलिस कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रही स्टंटबाजी

वाशिंगटन समिट के बाद चीन की 'पांडा डिप्लोमेसी', अमेरिका भेजे गए 'पिंग-पिंग' और 'फू शुआंग'

यूएनजीए में अंतरराष्ट्रीय कानून के चुनिंदा इस्तेमाल का विरोध, दुनियाभर के नेताओं ने कहा-सब पर लागू हो एक कानून

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

गांव में घुसा 8 फिट का मगरमच्छ:रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

खूनी संघर्ष:गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय किशोर को चाकू मारा

एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की सूचना पर छापा:297 टिन रिफाइंड व वनस्पति घी जब्त

