भोपाल,जीतेन्द्र यादव। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में मंडल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से आधिकारिक रूप से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। परिणाम घोषित होने के साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होगा।


मंडल के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कर लिया गया है, जिससे तय समय पर परिणाम घोषित करना संभव हो सका है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे छात्र-छात्राएं आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।


प्रदेशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि परिणाम जारी होने के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।