नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने गुरुवार को 'विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026' के मुकाबले में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 3 रन से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। दीक्षा शर्मा ने निधि महतो के साथ पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 27 रन की साझेदारी की। दीक्षा 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने छठे ओवर की अंतिम गेंद पर निधि महतो (14) का विकेट भी खो दिया।

इसी के साथ सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने जीत का खाता खोल लिया है। यह टीम 4 में से 3 मुकाबले जीतकर चौथे पायदान पर है। वहीं, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स शुरुआती तीन मैच जीतने के बाद एक मुकाबला गंवाकर शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

यहां से आरुषि गोयल ने मोनिका के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। आरुषि 26 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद रिया कोंडल (4) ने मोनिका के साथ चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों में 29 रन जुटाए। मोनिका ने 42 गेंदों में 47 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे; उनके अलावा, कप्तान सोनी यादव ने 10 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से अपेक्षा आनंद ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि शिवांगी जांगिड़ को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। अरमीत कौर ने शिवी शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 20 रन जोड़े। अरमीत 7 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शिवी शर्मा ने आयुषी सोनी के साथ 47 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की।

शिवि 33 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद आयुषी सोनी ने नजमा के साथ 22 रन, जबकि समायरा राघव के साथ 16 रन जोड़े। शिवि 33 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान आयुषि ने 40 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 51 रन बनाए। विपक्षी खेमे से सुमिति सोनी, निधि महतो और दीक्षा शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।