राजनगर, संदीप यादव। थाना राजनगर क्षेत्र के हकीमपुरा के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शीला अहिरवार (35) पत्नी झगड़ू अहिरवार, निवासी ग्राम मऊ मसनिया, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ठाकुरदीन अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया है कि पति-पत्नी गांव से राजनगर बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान हकीमपुरा के पास पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल राजनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शीला अहिरवार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल ठाकुरदीन अहिरवार की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।




