Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरपति की सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंची पत्नी; घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

पति की सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंची पत्नी; घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 08:34 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement


छतरपुर,शिवम सोनी । शहर के वार्ड नंबर 16, संकट मोचन पहाड़ी स्थित मरई माता मंदिर के पास रहने वाले एक परिवार ने दबंगों के खौफ के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सनत कुमार नागर की पत्नी सपना देवी नागर ने अपने पति और परिवार की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



शिकायत के अनुसार, घटना 3 मार्च की रात की है जब नागर परिवार अपने घर में जन्मदिन का कार्यक्रम मना रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश नागर और आशीष नागर अपने 4-6 साथियों के साथ नशे की हालत में घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आए। उन्होंने बिना किसी कारण परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सनत कुमार नागर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी भी दी है।



पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, आरोपियों द्वारा दबाव बनाने के लिए पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही झूठी शिकायत दर्ज करा दी गई है। स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर सपना देवी ने अब एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)