Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशइंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए अमेरिकी अवर सचिव जैकब हेलबर्ग

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए अमेरिकी अवर सचिव जैकब हेलबर्ग

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 02:30 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

वॉशिंगटन। अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए। अमेरिकी विभाग की ओर से साझा जानकारी के अनुसार हेलबर्ग 20 और 21 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे। जैकब व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी डायरेक्टर माइकल क्रैट्सियोस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलीगेशन के साथ समिट में शामिल हुए।


अमेरिकी विभाग ने बताया कि अवर सचिव द्विपक्षीय मीटिंग में शामिल होंगे और कॉन्फ्रेंस में भाषण देंगे। अपने संबोधन में वह भारत के साथ अमेरिका के आर्थिक संबंध और उभरती टेक्नोलॉजी में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे और एआई एक्शन प्लान के हिस्से, अमेरिकी एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम के अगले फेज को लॉन्च करने में मदद मिल सके।


इसके अलावा, अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, हाई-क्वालिटी और सस्ते हैंडहेल्ड स्मार्टफोन डिवाइस के डिप्लॉयमेंट में तेजी लाने के प्रोग्राम का समर्थन करने के लिए 200 मिलियन डॉलर तक की विदेशी मदद देने के लिए एक कॉम्पिटिटिव प्रक्रिया शुरू की है।


एज एआई पैकेज के जरिए, डिपार्टमेंट हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भरोसेमंद ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्रॉयड/आईओएस) पर चलने वाले नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्टफोन की कॉम्पिटिटिवनेस को बेहतर बनाने के लिए नए प्रस्ताव चाहता है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के अगले एक अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को एक खुले, आपस में जुड़ने योग्य (इंटरऑपरेबल) और नवाचार-केंद्रित सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम से जोड़ना है।


यह पहल एआई नवाचार और उद्यमिता से जुड़े डेवलपर टूल्स के माध्यम से लाखों लोगों को सशक्त बनाते हुए, एक समृद्ध और आपस में जुड़े हिंद-प्रशांत के पैक्स सिलिका विजन को गति देती है।


अमेरिकी विभाग ने बताया, यह पहल बाजार आधारित ऐसा विकल्प देती है, जो जोखिम वाले विक्रेताओं पर निर्भरता को कम करता है। इसके बजाय यह बाजार-आधारित विकल्प उपलब्ध कराती है, जिससे गैर-भरोसेमंद प्रोवाइडर्स की मूल्य-हेरफेर की संभावना कम होती है और यह एक विश्वसनीय एआई सॉफ्टवेयर प्रणाली को बढ़ावा देती है।


यह अमेरिकी प्रयासों का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि साझेदार देशों का डिजिटल ढांचा सुरक्षित, स्वायत्त और किसी भी बाहरी दबाव से मुक्त बना रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)