भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की मुख्य परीक्षाओं का आधिकारिक टाइम-टेबल जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंडल ने यह स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी।
जारी समय-सारणी के अनुसार:
- 12वीं बोर्ड (हायर सेकेण्डरी): 17 फरवरी 2027 से 19 मार्च 2027 तक।
- 10वीं बोर्ड (हाई स्कूल): 24 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 तक।
दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होंगी।
कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) मुख्य परीक्षा समय-सारणी
(समय: प्रातः 09:00 से 12:00 बजे)
कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) मुख्य परीक्षा समय-सारणी
(समय: प्रातः 09:00 से 12:00 बजे)
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण नियम व निर्देश
- उपस्थिति समय: परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रातः 08:00 बजे पहुंचना होगा। केंद्र में प्रवेश 08:30 बजे तक ही दिया जाएगा।
- प्रश्नपत्र व कॉपी वितरण: परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पूर्व (प्रातः 08:45 बजे) प्रश्नपत्र तथा 5 मिनट पूर्व (08:55 बजे) उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।
- प्रायोगिक परीक्षाएं (Practicals): नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच उनके स्कूलों/केंद्रों पर होंगी।
- सार्वजनिक अवकाश: यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही संपन्न होंगी।






















