रीवा, राजन शुक्ला। रीवा जिले की त्यौंथर तहसील के बरेठी कला गांव के ग्रामीण इन दिनों राइस मिल के धुएं और धूल की मार झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने ही घरों में चैन की सांस नसीब नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल की चिमनी लगातार जहरीला धुआं उगल रही है, जबकि उड़ती धूल घरों, आंगनों और पानी के स्रोतों तक पहुंच रही है।


शुद्ध हवा और साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी ग्रामीणों के लिए सपना बनती जा रही हैं। इसी धूल धुआं से गांव के ज़्यादातर लोग रहते है बीमार ग्रामीणों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब हाल ही में आई आंधी में मिल की टीन चादरें उड़कर गांव में जा गिरीं और कई लोगों की संपत्ति घर को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि मुनाफे की अंधी दौड़ में उनकी जिंदगी दांव पर लगा दी गई है। परेशान ग्रामीण चाकघाट थाना पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।हलाकि पूरे मामले पर प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।