मंदसौर, ललितशंकर धाकड़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अंबावाड़ी में चोरी का प्रयास करने आए एक चोर के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई। चोरी के दौरान चोर घर की बालकनी से नीचे खड़ी कार पर गिर पड़ा। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गिरने के बावजूद चोर कुछ देर बाद फिर सक्रिय हुआ और दोबारा चोरी का प्रयास करने लगा। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।
मध्य प्रदेश मंदसौरMP का गजब चोर...! चोरी करने आया, बालकनी से कार पर गिरा... फिर खड़ा होकर दोबारा करने लगा चोरी, वारदात CCTV में कैद
MP का गजब चोर...! चोरी करने आया, बालकनी से कार पर गिरा... फिर खड़ा होकर दोबारा करने लगा चोरी, वारदात CCTV में कैद

Saurabh Shukla
20 जुलाई 2026, 07:56 am IST
Saurabh Shukla20 जुलाई 2026, 07:56 am IST



