दमोह,राजेन्द्र तिवारी। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घांस फूंस की एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से एक महिला के साथ ही सपनों के आशियाने वाली झोपड़ी भी जलकर राख हो गई।

सूत्रों के मुताबिक इस आगजनी के पीछे मृतिका के सगे बेटे की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। घर को स्वर्ग बनाने में मां जिस झोपड़े में रहती थी उसी में उसने अंतिम सांस ली कलयुग बेटे ने घर में आग लगाई, जिससे मां जिंदा जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने जले हुये झोपड़े के अंदर से शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बेटे पर शक जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं कि आखिर एक बेटा अपनी ही मां के साथ ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है।