कोलंबो। टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाना है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने की होगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की इस उम्मीद पर बारिश का खतरा है।
कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से पाकिस्तान टीम को अभ्यास का मौका भी नहीं मिला है। पाकिस्तान बिना अभ्यास के न्यूजीलैंड का सामना करने को तैयार है, लेकिन बारिश मैच के दौरान भी खलल डाल सकती है। पाकिस्तान के कोच रहते हुए कभी सकलेन मुश्ताक ने प्राकृतिक घटनाओं के लिए कुदरत के निजाम की बात कही थी। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में इसी निजाम का कहर दिख सकता है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है। 6.7 मिमी बारिश हो सकती है। मैच शाम 7 बजे शुरू होना है। उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और डेढ़ घंटे तक बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच धुलने का खतरा है।
बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को 1-1 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ग्रुप स्टेज में 4 में से 3-3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं। न्यूजीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है।
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले गए मैच पर भी बारिश का खतरा था, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम भी यही चाहेगी कि किसी तरह मैच के दौरान बारिश की बाधा न आए।
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 23 मैचों में न्यूजीलैंड जीता है, जबकि पाकिस्तान को 24 मैचों में जीत मिली है। इस तरह पाकिस्तान को मनोवैज्ञानिक बढ़त न्यूजीलैंड पर हासिल है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान




