सतना,अंबिका केशरी। जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने बुजुर्ग पर बका से जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि परसमनिया चौकी क्षेत्र के कुम्ही गांव में घर पर सो रहे प्यारेलाल चौधरी पिता स्वर्गीय गुजरातीलाल चौधरी 54 वर्ष के ऊपर पड़ोस में रहने वाले आरोपी गोविंद उर्फ दूल्हा यादव ने बका से हमला कर दिया। हमले में प्यारेलाल के सिर, गर्दन एवं हाथों में गंभीर चोटे आई है। चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान प्यारेलाल को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद आरोपी गोविंद फरार हो गया था। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूंछताछ में बताया कि उसकी पत्नी कई महीने से बीमार चल रही थी। प्यारेलाल उसकी पत्नी पर तंत्र - मंत्र कर रहा है। इसी बात को लेकर एक रात पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। हालांकि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित प्यारेलाल ने बताया कि उसे तंत्र - मंत्र करना आता ही नहीं है।
पत्नी पर तंत्र-मंत्र के शक मे पति ने पडोसी पर बका से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
00:00/01:55

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 05:49 pm IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 05:49 pm IST
Latest News

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर साधा निशाना:राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

मायावती ने उठाई मांग:कई वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाए

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

पश्चिम बंगाल के 16 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सस्ती दवाएं मिलेंगी

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया झटका:तीन बागी विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल

वुहान ओपन: स्वियातेक के नाम सीजन की 40वीं जीत, स्वितोलिना ने सैमसनोवा को हराया

सीएम योगी:रामनाथ कोविंद की आत्मकथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने अभावों को कभी ढाल नहीं बनाया

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में पाकिस्तान ने लगाई धारा 144



