छतरपुर, विनोद मिश्रा। शहर के नरसिंह मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। जन्माष्टमी महोत्सव एवं 108 अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन 31 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन प्रेम प्रतीक मंदिर, नरसिंह धाम, पन्ना नाका, छतरपुर में चल रहा है।
आयोजन के तहत 1 सितंबर से पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण तथा दोपहर 4 बजे से शाम 7:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कथा वाचक महंत श्री सुदर्शन शरण जी महाराज जी द्वारा कही जा रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न दिनों में नारद भक्ति संवाद, सुखदेव पूजन, कपिल देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, गज ग्राह कथा, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, गोपी लीला, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग सहित भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान कमलेश चतुर्वेदी ने बताया कि 8 सितंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
धर्म और आस्था से जुड़े इस आयोजन के चलते नरसिंह धाम क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है और प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान शिव एवं श्रीकृष्ण की आराधना में शामिल हो रहे हैं।
जिस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या हरिओम अग्निहोत्री,बिजावर विधायक राजेश बब्लू शुक्ला के पुत्र धनंजय शुक्ला,बी.पी चन्दसौरिया,प्रवीण तिवारी,प्रभार तिवारी,भैया पाठक आदि लोग मुख्य रूप उपस्थित रहे।




