Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनटॉलीवुडराजामौली के मेगा प्रोजेक्ट 'वाराणसी' के लिए स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिले एक्सक्लूसिव ब्रांड इंटीग्रेशन राइट्स

राजामौली के मेगा प्रोजेक्ट 'वाराणसी' के लिए स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिले एक्सक्लूसिव ब्रांड इंटीग्रेशन राइट्स

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 10:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। भारतीय सिनेमा एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, मशहूर फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर एक बड़ी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की गई है। इस समझौते के तहत स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को फिल्म के लिए वर्ल्डवाइड ब्रांड इंटीग्रेशन के एक्सक्लूसिव राइट्स दिए गए हैं।


यह स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बड़े बजट की फिल्मों में ब्रांड्स को शामिल करने के तरीके को बदल सकती है। आमतौर पर फिल्मों में ब्रांड्स को केवल प्रोडक्ट प्लेसमेंट के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन इस प्रोजेक्ट में उन्हें कहानी का हिस्सा बनाने की योजना है।


निर्देशक एस. एस. राजामौली को आज भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फिल्मकारों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा की पहचान दुनिया भर में मजबूत की है। उनकी फिल्मों की खासियत यह रही है कि वे भव्य दृश्यों और मजबूत भावनात्मक कहानियों को एक साथ जोड़ते हैं। उनकी फिल्मों को एक सांस्कृतिक अनुभव के रूप में देखा जाता है।


अब राजामौली अपनी नई फिल्म 'वाराणसी' के साथ एक और बड़ा प्रयोग करने जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई विशेषज्ञ इसे उनका अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मान रहे हैं। ग्लोबल ऑडियंस के लिए फिल्म को टेक्निकल और नैरेटिव स्केल पर डिजाइन किया जा रहा है।


फिल्म की कहानी को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। 'वाराणसी' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें प्राचीन भारतीय कथाओं और आधुनिक समय की कहानी को जोड़ा जाएगा। फिल्म की कहानी अलग-अलग देशों और स्थानों में घूमती हुई दिखाई दे देगी, इसलिए इस फिल्म को ग्लोबल सिनेमैटिक स्पेक्टेकल कहा जा रहा है।


यह फिल्म कई नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। 'वाराणसी' भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हो सकती है। इसके अलावा, यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसे 1.43:1 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट किया जाएगा। यह फॉर्मेट दर्शकों को बेहद विशाल और वास्तविक सिनेमाई अनुभव देता है, जिससे फिल्म देखने का अनुभव और भी प्रभावशाली बन जाता है।


स्टार कास्ट भी फिल्म को खास बनाती है। इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, प्रतिभाशाली अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म का हिस्सा होंगे।


फिल्म के संगीत को भी बेहद खास बनाने की योजना है। इसका मूल संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी तैयार करेंगे।


'वाराणसी' को साल 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि इसे 120 से ज्यादा देशों में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह अब तक सबसे बड़े वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन जाएगी।


इस पूरे प्रोजेक्ट में स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। कंपनी को फिल्म के लिए दुनिया भर के ब्रांड्स के साथ साझेदारी करने और उन्हें फिल्म की कहानी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।


कंपनी का कहना है कि वे पारंपरिक प्रोडक्ट प्लेसमेंट से आगे बढ़कर 'ऑथेंटिक नैरेटिव वीव्स' का इस्तेमाल करेंगे। ब्रांड्स को इस तरह से कहानी में शामिल किया जाएगा कि वे फिल्म की दुनिया का स्वाभाविक हिस्सा लगें।


इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक एस. एस. राजामौली ने कहा, "वाराणसी बड़े पैमाने पर बनाई जा रही फिल्म है और इसमें होने वाली हर साझेदारी फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगी। मुझे उम्मीद है कि स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स के साथ मिलकर वैश्विक ब्रांड्स को फिल्म की कहानी में सम्मानजनक और स्वाभाविक तरीके से जोड़ा जाएगा।"


वहीं मणिकंदमूर्ति वेलायुधन, जो स्काई ब्लू ग्रुप के ग्रुप चेयरमैन हैं, ने कहा, ''इतनी बड़ी फिल्म के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। 'वाराणसी' एक वैश्विक सिनेमाई आंदोलन है, और हमारी कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल ब्रांड पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का जिम्मा मिलने पर गर्व है।''

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)