छतरपुर,संजय अवस्थी। नगर में गर्मियों की शुरुआत होते ही युवा शक्ति संगठन द्वारा पशु-पक्षियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए सकोरा अभियान चलाया गया। संगठन द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सकोरे (मिट्टी के पात्र) रखकर उनमें नियमित जल भरने का संकल्प लिया गया, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से निरंतर समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं और हर वर्ष गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।
इस दौरान सिविल लाइन थाने के नवागत टीआई आशुतोष क्षोत्रीय भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के इस कार्य की सराहना की। वहीं संगठन के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख संयोजक रोहित चौरसिया, उमाशंकर प्रजापति, ऋतिक रैकवार, कृष्णकांत चौरसिया, विश्वजीत प्रजापति, शिवा चौरसिया सहित अन्य सदस्य एवं सिविल लाइन थाना स्टाफ मौजूद रहा।

