सतना, अंबिका केशरी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरहा टोला में सोमवार की सुबह एक खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 2 एकड़ में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आगजनी में लगभग डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान कैलाश सिंह और उनके भाई के खेत के पास गांव के ही कुछ लोगों द्वारा महुआ के सूखे पत्तों में आग लगा कर जलाया जा रहा था। इसी दौरान हवा चलने से चिंगारी उड़ कर खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग दहक उठी। किसान और ग्रामीणों ने दमकल वाहन को सूचना दी। साथ ही ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। इसके अलावा बोरिंग के पानी से आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। उधर, सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
खेत में खड़ी पकी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
00:00/01:43

Saurabh Shukla
5 अक्टूबर 2026, 04:46 pm IST
Saurabh Shukla5 अक्टूबर 2026, 04:46 pm IST
Latest News

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर साधा निशाना:राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

मायावती ने उठाई मांग:कई वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाए

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

पश्चिम बंगाल के 16 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सस्ती दवाएं मिलेंगी

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया झटका:तीन बागी विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल

वुहान ओपन: स्वियातेक के नाम सीजन की 40वीं जीत, स्वितोलिना ने सैमसनोवा को हराया

सीएम योगी:रामनाथ कोविंद की आत्मकथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने अभावों को कभी ढाल नहीं बनाया

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में पाकिस्तान ने लगाई धारा 144



