सतना,अंबिका केशरी। स्टेट हाइवे सतना-मैहर मार्ग पर स्थित उचेहरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस कार्य के चलते इस फाटक पर सात दिन तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय कटनी-सतना मेजर सेक्शन के उचेहरा-लगरगवां ब्लॉक सेक्शन के अंतर्गत लिया गया है। रेलवे के अनुसार, समपार क्रमांक 382 उचेहरा गेट पर अप एवं डाउन ट्रैक का मेंटीनेंस अत्यंत जरूरी है। इसके तहत 4 अप्रैल तक रेल स्लीपर बदलने और गिट्टी छनाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 4 अप्रैल की रात 8 बजे तक इस फाटक से रोड यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आवागमन के लिए रेलवे और प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। छोटे वाहनों के लिए समपार फाटक क्रमांक 383 (नवगवां फाटक) के पास बने अंडरपास से होकर नागौद मार्ग के जरिए आवाजाही की व्यवस्था 'है। भारी वाहनों को समपार क्रमांक 382 के ऊपर बने आरओबी (रेल ओवरब्रिज) से गुजरने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सतना-मैहर न्यू रोड रामपथ गमन से यातायात बढ़ा है ऐसे में फाटक ब्लॉक करने से लोगों को ज्यादा समस्या नहीं होगी।
रेलवे फाटक 7 दिन रहेगा बंद, स्लीपर बदलने का चल रहा काम
00:00/01:48

Saurabh Shukla
6 अक्टूबर 2026, 02:19 am IST
Saurabh Shukla6 अक्टूबर 2026, 02:19 am IST
Latest News

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर साधा निशाना:राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

मायावती ने उठाई मांग:कई वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाए

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

पश्चिम बंगाल के 16 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सस्ती दवाएं मिलेंगी

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया झटका:तीन बागी विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल

वुहान ओपन: स्वियातेक के नाम सीजन की 40वीं जीत, स्वितोलिना ने सैमसनोवा को हराया

सीएम योगी:रामनाथ कोविंद की आत्मकथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने अभावों को कभी ढाल नहीं बनाया

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में पाकिस्तान ने लगाई धारा 144



