उडुपी| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री मोदी श्री कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल



