नई दिल्ली। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 की तैयारियों के लिए सीनियर मेंस रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 सीके नायडू (सीकेएन) ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों और तैयारी शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

रणजी ट्रॉफी संभावित खिलाड़ियों के शिविर के लिए कुल 30 सदस्यों का चयन किया गया है, जबकि सीके नायडू ट्रॉफी संभावितों में कुल 25 सदस्यों को चुना गया है।

तैयारी कैंप के लिए दोनों आयु वर्गों में 'डेवलपमेंट फास्ट बॉलर्स' का एक अलग ग्रुप भी शामिल किया गया है, जिसका मकसद होनहार तेज गेंदबाजों को हाई-परफॉर्मेंस वाला माहौल देना और उन्हें राज्य के संभावित खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करने का मौका देना है।

इन खिलाड़ियों को शामिल करना टीएनसीए की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत वह उभरती प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत मंच तैयार कर रहा है और तेज गेंदबाजों का एक बड़ा पूल बना रहा है, जो कई आयु वर्गों में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर सकें।

जारी की गई रणजी ट्रॉफी संभावित सूची में कई जाने-माने नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में एन. जगदीशन, बी. साई सुदर्शन, बाबा इंद्रजीत, वाशिंगटन सुंदर और आर. साई किशोर जैसे अनुभवी और प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अतिरिक्त, 9 खिलाड़ियों का एक अलग 'रणजी डेवलपमेंट स्क्वॉड' भी घोषित किया गया है, जिसमें एस. राजलिंगम और एम. अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

तमिलनाडु रणजी ट्रॉफी संभावित खिलाड़ियों का कैंप: एन. जगदीसन, बी साई सुदर्शन, आर. विमल खुमार, बी सचिन, तुषार रहेजा, प्रदोष रंजन पॉल, बी इंद्रजीत, जी अजितेश, आंद्रे सिद्धार्थ, जी अजितेश, आदित्य वरदराजन, मिथुल राज, मुकिलेश, एस राधाकृष्णन, वाशिंगटन सुंदर, निधीश एस राजगोपाल, सोनू यादव, मानव परख, गुरजापनीत सिंह, सरवण कुमार, प्रणव रागवेंद्र, जी गोविंद, त्रिलोक नाग, ए एसक्किमुथु, दीपेश, आर. साई किशोर, पी. विद्युत, अजीत राम एस, आदित्य बी, जे हेमचुदेशन और आर. श्रीनिवासन।

रणजी डेवलपमेंट स्क्वाड: एस राजलिंगम, एस सूर्या आनंद, लोकेश राज, एम अश्विन, जी किशोर, वी युधिश्वरन, इमैनुएल चेरियन, एम मथिवानन और अश्वनाथ वलथापा।

तमिलनाडु सीकेएन ट्रॉफी संभावित शिविर- 2026-27: आतिश एस.आर, माधव प्रसाद, खुश बरदिया, किरण कार्तिकेयन, आर के जयन्त, के अभिनव, ए. बद्रीनाथ, जावेद मोहम्मद, सिद्धार्थ प्रकाश, एम भरत, मोहम्मद अली, ओम नितिन कार्तिकेयन, सनी संधू, आर.एस अंबरीश, मोहना प्रसाद, वी एस कार्तिक मणिकंदन, के वीरविस्व, सीवी एच्यूथ, वीपी दिरान, शक्ति करुप्पासामी, चरण चुंडुरु, सचिन राठी, पी विग्नेश, भरत श्रीनिवास, आर प्रवीण,

सीकेएन क्रिएटिव स्क्वॉड: केविन रोमारियो, बी सचिन, अल्फ्रेड जैकब, श्याम सुंदर, वेदांश भावेश शाह, आरआई किंग्सटीन, सुयश द्विवेदी, टी आकाश मणिकंदन, के संजय, एस पाविश।