भोपाल,जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा सीट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई, जिसे राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दतिया विधानसभा सीट की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि राजेंद्र भारती को सजा मिलने और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसी संदर्भ में संगठन स्तर पर संभावित उम्मीदवार और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक को लेकर पार्टी में अंदरूनी रणनीति तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

