सटई, तौफीक अहमद । पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा किया गया। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए गए।


अभियान के प्रथम दिवस पर सटई थाना प्रभारी टीआई सुनीता बिदुआ एवं पुलिस टीम ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सटई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। थाना प्रभारी टीआई सुनीता बिदुआ ने प्रेस वार्ता एवं मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी टीआई सुनीता बिदुआ, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र गुप्ता, प्रधान आरक्षक अजय गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य सुशीला वर्मा एवं समस्त स्कूल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।