दमोह, राजेन्द्र तिवारी। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खिरिया गांव के पास भैंसों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वाहन से करीब सात भैंसें बरामद की गईं, जबकि मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद पशुओं और पिकअप वाहन को बटियागढ़ थाना लाया गया है।


पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, पकड़ा गया पिकअप वाहन कथित रूप से भागने के दौरान रास्ते में गायों को टक्कर मारता हुआ निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो-तीन अन्य गायें घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गायों को टक्कर मारने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।