छपरा की गलियों का जमा पानी दिखाकर खेसारी लाल यादव ने साधा एनडीए सरकार पर निशानानई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाते हैं और उनके गानों के बिना यूपी-बिहार की शादी अधूरी लगती है, लेकिन फिलहाल वे अपने गानों से ज्यादा सिंगर अपने चुनाव प्रचार में बिजी हैं। खेसारी राष्ट्रीय जनता दल की टिकट से छपरा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में 5 दिन का समय बाकी है, उससे पहले ही खेसारी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए चुनावी रण में पूरी मेहनत कर रहे हैं और छपरा के अलग-अलग शहरों और गांवों में जाकर जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छपरा के रिहायशी इलाके का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सड़क पर पानी भरा है। खेसारी के साथ वीडियो में बहुत सारे लोग मौजूद हैं। सिंगर एनडीए सरकार पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कहते हैं, "बारिश में छपरा का हाल ऐसा ही हो जाता है, यहां के लोग इस समस्या से बहुत परेशान हैं। 20 साल से एनडीए सरकार है, लेकिन रिहायशी इलाका घर होने के बाद भी इतनी बुरी व्यवस्था है।" खेसारी जनता से वादा करते हैं कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो जरूर इस समस्या का निवारण करेंगे। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "आज बदतर स्थिति में है पूरा छपरा...छपरा में सबसे पहले बेसिक सुविधाओं की बहाली करेंगे और फिर विकास के मार्ग प्रशस्त करेंगे। ईवीएम पर लालटेन का बटन दबाकर अपने बेटे और भाई को विजयी बनाएं।" सिंगर के फैंस उनको बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। चुनावी रण में कूदते ही खेसारी लाल यादव पर निरहुआ और मनोज तिवारी ने जमकर जुबानी वार किया था। निरहुआ ने खेसारी लाल यादव को कुएं का मेंढक बताया और कहा कि "जब हम सांसद होकर जनता के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो वो विधायक बनकर क्या कर लेंगे? खेसारी खुद को कृष्ण का वंशज बताते हैं और दूसरी तरफ राम मंदिर का विरोध करते हैं। एक कृष्ण वंशज होकर राम का विरोध कैसे किया जा सकता है?" बता दें कि पहले खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी पर निशाना साधा था। खेसारी का कहना था कि निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी ने अपने क्षेत्रों से जनता के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि "ये सवाल मत करिए कि जब ये लोग सांसद होकर कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं तो मैं विधायक होकर क्या कर लूंगा…मैं इन लोगों से अलग हूं और जनता के बीच आकर काम करूंगा।"PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
भारतीय वायुसेना का नया ताकतवर हथियार, ‘मेटेओर’ मिसाइल से राफेल की शक्ति होगी दोगुनीनई दिल्ली । पहलगाम(Pahalgam) में हुए आतंकवादी हमले(terrorist attacks) के बाद भारत(India) ने पाकिस्तान(Pakistan) के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor)के जरिए जवाबी हमला(counter-attack) किया था। इसमें शानदार सफलता भी मिली। इस जीत से गदगद भारतीय वायुसेना अब अपनी मारक क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। जल्द ही बड़ी संख्या में ‘मेटेओर’ एयर-टू-एयर मिसाइलें खरीदने की योजना बना रही है। ये मिसाइलें भारत की बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR) क्षमता को नई ऊंचाई देंगी। इन यूरोपीय निर्मित मिसाइलों में रैमजेट प्रणोदन प्रणाली है, जो इन्हें उच्च गति, लंबी मारक दूरी और “पहला वार, पहली जीत” में दक्षता प्रदान करती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, MBDA कंपनी से इन मिसाइलों की खरीद का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में अंतिम चरण में है। जल्द ही उच्चस्तरीय बैठक में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 2016 में फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों पर पहले से ही मेटेओर मिसाइलें तैनात हैं। आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना के लिए आदेशित 26 राफेल मरीन जेट्स में भी इन मिसाइलों को शामिल किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर में मिला लाभ मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और आतंकी अड्डों को सटीक हमलों में नष्ट कर दिया था। भारतीय लड़ाकू विमानों ने लंबी दूरी से दुश्मन ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने चीनी PL-15 मिसाइलों से जवाबी हमला किया, लेकिन कोई उल्लेखनीय नुकसान नहीं पहुंचा सकी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में चीनी PL-15 मिसाइलें दागीं मगर वे भारतीय विमानों को हिट करने में नाकाम रहीं। भारत ने विदेशी मिसाइलों के साथ-साथ अपनी स्वदेशी मिसाइल प्रणाली को भी सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। डीआरडीओ (DRDO) वर्तमान में 700 से अधिक ‘अस्त्र मार्क-2’ मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिनकी मारक क्षमता 200 किलोमीटर से अधिक होगी। इन्हें सुखोई-30 और तेजस (LCA) विमानों पर लगाया जाएगा। वहीं, राफेल बेड़े को मेटेओर मिसाइलों के साथ-साथ भविष्य में स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइलें देने की भी योजना है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, मेटेओर मिसाइलों की नई खेप मिलने के बाद भारत की हवाई सीमा सुरक्षा और दुश्मन पर दूर से प्रहार करने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होगी।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
‘दुर्भाग्यपूर्ण है… हमें समय बर्बाद करना पड़ रहा है’, आवारा कुत्तों के मामले में बोला सुप्रीम कोर्टनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के मामले में तीन नवंबर को अदालत के समक्ष डिजिटल माध्यम (Digital Medium) से पेश होने की अनुमति देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और कहा कि अदालत के आदेशों का कोई सम्मान नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को उसके समक्ष उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया था कि अदालत के 22 अगस्त के आदेश के बावजूद अनुपालन हलफनामा क्यों नहीं दाखिल किया गया. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने 22 अगस्त के कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि 27 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम (MCD) को छोड़कर किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ने अनुपालन हलफनामा दाखिल नहीं किया था. कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पशु जन्म नियंत्रण (ABC) नियमों के बारे में पूछा था. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले का उल्लेख करते हुए बेंच से अनुरोध किया था कि मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को अदालत के समक्ष डिजिटल माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए. तुषार मेहता ने कहा, ‘यह कुत्तों से खतरे का मामला है. हमारी चूक के कारण अदालत मुख्य सचिवों को बुलाने के लिए बाध्य हुई. बस, एक ही अनुरोध है कि क्या वे प्रत्यक्ष रूप से आने के बजाय डिजिटल माध्यम से उपस्थित हो सकते हैं?’ जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि मुख्य सचिवों को अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश होना होगा. जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां अदालत उन समस्याओं से निपटने की कोशिश में समय बर्बाद कर रही है जिन्हें वर्षों पहले नगर निगमों और राज्य सरकारों को हल कर देना चाहिए था.’ उन्होंने कहा कि संसद ने नियम (ABC) बनाए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा, ‘जब हम उनसे अनुपालन हलफनामा दाखिल करने के लिए कहते हैं तो वे बस चुपचाप बैठे रहते हैं. अदालत के आदेश के प्रति कोई सम्मान नहीं. तो ठीक है, उन्हें आने दीजिए.’ बेंच ने स्पष्ट किया कि मुख्य सचिवों को अदालत में उपस्थित होकर यह बताना होगा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अनुपालन हलफनामे क्यों नहीं दाखिल किए. सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को बिहार सरकार के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था जिसमें राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण वहां के मुख्य सचिव को तीन नवंबर को अदालत में पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया गया था. बेंच ने बिहार की ओर से पेश हुए वकील से कहा था, ‘निर्वाचन आयोग है जो इसका ध्यान रखेगा. चिंता न करें. मुख्य सचिव को आने दें.’ बिहार में विधानसभा चुनाव छह और 11 नवंबर को होने हैं और मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी.PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
3I/ATLAS: दूसरी दुनिया से आया रहस्यमयी धूमकेतु, क्या दिसंबर में धरती से टकराएगा?नई दिल्ली। दुनिया भर के वैज्ञानिकों (scientists) की नजर धूमकेतु 3I/ATLAS पर है। यह हमारे सौरमंडल (Solar System) के बाहर से आया है। वैज्ञानिक इसकी अनोखी विशेषताओं को समझने और अंतरिक्ष सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। यह हमारे सौरमंडल में आने वाला तीसरा अंतरतारकीय धूमकेतु है। सूर्य के करीब से गुजरने के बाद अब यह 19 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। धूमकेतु 3I/ATLAS को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह धूमकेतु आज सूरज के करीब से गुजरा। इस दौरान इसकी दूरी 21 करोड़ किमी रही। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके व्यवहार से ब्रह्मांड के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। इस धूमकेतु को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एटलस टेलीस्कोप ने खोजा था। यह अपने दुर्लभ गुणों, जैसे ‘ऐंटी टेल’ और कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता की वजह से वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है। नासा के मुताबिक, सूर्य और धरती के करीब से गुजरने के बाद भी इसके टकराने का कोई खतरा नहीं है। इससे पहले हमारे सौर मंडल में बाहर से आने वाले रहस्यमयी ‘ओउमुआमुआ’ (2017) और बोरिसोव (2019) धूमकेतु थे। हालांकि, वैज्ञानिकों की पकड़ में 3I/ATLAS धूमकेतु जल्दी आ गया। कब हुई थी इसकी खोज?चिली में नासा के एटलस टेलीस्कोप ने इसे सबसे पहले 1 जुलाई 2025 को खोजा था। इसकी कक्षा अतिपरवलयिक(Hyperbolic) है। इसका मतलब है कि यह गुजर जाएगा और कभी लौटकर नहीं आएगा। 30 अक्तूबर यानी आज यह धूमकेतु सूर्य के सबसे करीब रहा। इस दौरान सूर्य की गर्मी से इसकी बर्फीली सतह पिघल गई। इससे एक चमकदार कोमा(धुंधला आवरण) और एक लंबी पूंछ बन गई। क्या धरती से होगी टक्कर?3I/ATLAS धूमकेतु 19 दिसंबर 2025 को धरती के करीब से गुजरेगा। हालांकि, इस दौरान यह करीब 27 करोड़ किमी की बेहद सुरक्षित दूरी पर रहेगा। यह दूरी इतनी ज्यादा है कि किसी भी तरह के टक्कर कोई संभावना नहीं है। नासा ने 3I/ATLAS के रास्ते की बहुत ध्यान से कैलकुलेशन किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि पृथ्वी या किसी अन्य ग्रह को कोई खतरा नहीं है। वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासावैज्ञानिकों को इसमें कुछ असामान्य व्यवहार दिखा है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री एवी लोएब ने इसके अप्राकृतिक उत्पत्ति की संभावना जताई थी जिसके बाद कुछ अटकलें लगीं। लेकिन नासा के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि यह एक प्राकृतिक वस्तु है और यह अटकलें अभी तक साबित नहीं हुई हैं। 3I/ATLAS वैज्ञानिकों को हमारे सौरमंडल के बाहर की चीजों को करीब से स्टडी करने का एक अच्छा मौका देता है। नासा के वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि यह कोई एलियन स्पेसक्राफ्ट नहीं है।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड का मुनाफा दूसरी तिमाही में 460 प्रतिशत बढ़ाअहमदाबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 460 प्रतिशत बढ़कर 1,119 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की वॉल्यूम भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1 करोड़ टन पर रही है। इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। देश में सबसे तेजी से बढ़ रही बिल्डिंग मटेरियल और सॉल्यूशंस कंपनी की आय वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 5,932 करोड़ रुपए हो गई है। एसीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, "यह तिमाही सीमेंट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रही है। लंबे समय तक मानसून की चुनौतियों के बावजूद, इस क्षेत्र को जीएसटी 2.0 सुधारों, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (सीसीटीएस) और कोयला सेस की वापसी सहित कई अनुकूल फैसलों से लाभ होगा।" उन्होंने कहा, "ये डेवलपमेंट आगे चलकर स्थिर मांग गति को सहारा देंगे। सलाई बनवा, कलंबोली विस्तार प्रोजेक्ट्स से इस वर्ष उत्पादन में 3.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की वृद्धि होगी। प्लांट्स में खामियों को दूर करने से 5.6 एमटीपीए की क्षमता प्राप्त होगी, और लॉजिस्टिक्स बाधाओं को दूर करने से क्षमता उपयोग स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी।" सितंबर तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ 1,151 करोड़ रुपए बढ़कर 19,937 करोड़ रुपए हो गई है। साथ ही एसीसी कर्ज मुक्त बनी हुई है और इसकी रेटिंग क्रिसिल एएए (स्टेबल)/क्रिसिल ए1 प्लस है, जो कि सबसे अच्छी रेटिंग है। बहेटी ने कहा कि बड़े अदाणी सीमेंट परिवार के हिस्से के रूप में और अंबुजा सीमेंट्स के अंतर्गत, एसीसी को समूह के एकीकृत इकोसिस्टम से फायदा हो रहा है, जिसमें लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इनोवेशन शामिल है। कंपनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से सीमेंट की कीमतों में कमी आई है, इससे इच्छुक ग्राहकों को अदाणी सीमेंट के प्रीमियम उत्पादों को खरीदने में मदद मिल रही है।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
मेलबर्न में भारत की हार के साथ ही टूट गया शिवम दुबे का 'अजेय' रिकॉर्ड नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवम दुबे जिस टी20 मैच में खेलेंगे, भारतीय टीम को जीत मिलनी निश्चित है। अब हम ऐसा नहीं कह पाएंगे। मेलबर्न में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही शिवम दुबे का टी20 मैचों में 'अजेय' रिकॉर्ड टूट गया। शिवम दुबे ने 2019 से 2025 के बीच भारत के लिए 37 मैच खेले। इन सभी मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली। इस दौरान भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और एशिया कप 2025 का खिताब भी जीता। दुबे भारतीय टीम के लिए टी20 में लकी चार्म की तरह थे। उनका टीम में होना जीत की गारंटी था। 37 मैचों से चला आ रहा जीत का ये क्रम मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में भारत की हार के साथ ही टूट गया। शिवम दुबे के साथ ही जसप्रीत बुमराह का भी 2021 से चला आ रहा लगातार 24 मैचों में जीत का क्रम टूटा है। दुबे के खेले 37 मैचों में भारत 34 मैच जीता है, 3 मैचों के परिणाम नहीं आए। वहीं बुमराह के 24 मैचों में 23 मैच भारतीय टीम जीती है, 1 मैच का परिणाम नहीं आया है। व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो मेलबर्न टी20 में शिवम दुबे ने 2 गेंद पर 4 रन बनाए। वहीं बुमराह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 68 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। हर्षित राणा 35 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। कप्तान मिशेल मार्श ने 26 गेंद पर 46 रन बनाए। 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर अवधि में पूरे वर्ष के लक्ष्य का 36.5 प्रतिशत रहानई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर अवधि) में 5.73 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पूरे वर्ष के लिए बजट में निर्धारित लक्ष्य का 36.5 प्रतिशत है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में दी गई। आंकड़ों के मुताबिक, राजकोषीय घाटा फिलहाल नियंत्रण में है और इससे अर्थव्यवस्था के लिए स्थिर वृद्धि का रास्ता तैयार होता है। अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल प्राप्तियां 17.30 लाख करोड़ रुपए रही हैं, जबकि कुल व्यय 23.03 लाख करोड़ रुपए रहा। यह 2025-26 के बजट में निर्धारित लक्ष्य का क्रमशः 49.5 प्रतिशत और 45.5 प्रतिशत था। राजस्व प्राप्तियां 16.95 लाख करोड़ रुपए रही हैं, जिनमें से कर राजस्व 12.29 लाख करोड़ रुपए और गैर-कर राजस्व 4.66 लाख करोड़ रुपए रहा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा केंद्र सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपए का लाभांश स्वीकृत किए जाने से गैर-कर राजस्व में वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष के ट्रांसफर 2.11 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। इससे केंद्र सरकार को अपने राजकोषीय घाटे को और कम करने में मदद मिलेगी। कुल सरकारी खर्च अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 21.1 लाख करोड़ रुपए था। यह राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे क्षेत्रों में बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर सरकार के बढ़ते खर्च को दर्शाता है, जो भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी टैरिफ उथल-पुथल से उत्पन्न बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच देश में आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.9 प्रतिशत रखा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 5.6 प्रतिशत था। घटता राजकोषीय घाटा अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। इससे सरकार की उधारी में कमी आती है, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में कॉर्पोरेट और उपभोक्ताओं को ऋण देने के लिए अधिक धनराशि बचती है, जिससे आर्थिक विकास में तेजी आती है।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
चार महीने बाद फिर गूंजेगी जंगल की सैर, अचानकमार में पर्यटकों की वापसीबिलासपुर। चार महीने से बंद अचानकमार टाइगर रिजर्व एक नवंबर से पर्यटकों की सैर के लिए खुल जाएगा। प्रबंधन मार्ग मरम्मत, सफाई से लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अब तक एडवांस में 25 बुकिंग भी हो चुकी है। हालांकि यह बुकिंग अलग-अलग तिथि के लिए हैं। लेकिन, बुकिंग की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यटकों को टाइगर रिजर्व खुलने का कितना इंतजार रहता है। टाइगर रिजर्व को हर साल एक जुलाई से पर्यटकों की सैर के लिए बंद कर दिया जाता है। यह पाबंदी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर लगाई जाती है। दरअसल यह बरसात का सीजन होता है और इस मौसम में वर्षा के कारण भ्रमण मार्ग चलने योग्य नहीं रहते। इसके अलावा वन्य प्राणियों के प्रजनन का समय होता है। पर्यटकों को दिक्कत न हो इसलिए प्रबंधन द्वारा हर साल बंद की सूचना चस्पा कर दी जाती है। इसके साथ ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी जाती है। 31 अक्टूबर तक रहेगा बंदहालांकि पिछले कुछ साल से पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट को खुला रखा जाता है, ताकि पर्यटक यहां आकर ठहर सके और बरसात के सीजन में जंगल का आनंद उठा सके। एटीआर बंद रहने की 31 अक्टूबर को अंतिम तिथि है। एक नवंबर से इसे पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया जाएगा। हर बार की तरह टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस बार भी भ्रमण मार्ग की मरम्मत से लेकर उसे वाहन के चलने योग्य बना लिया है। रंग-रोगन से लेकर सफाई भी पूरी कर ली गई है। इधर एटीआर खुलने का इंतजार कर रहे हैं पर्यटकों ने जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही बुकिंग भी करा ली है, ताकि सफारी का भरपूर लुत्फ उठा सके। जानिए वाहन बुकिंग शुल्कजिप्सी - 3500 रुपये, योद्धा वाहन - 5500 रुपये, बस - 7500 रुपये इस समय पर पर्यटकों को कराया जाएगा भ्रमणसुबह छह से नौ बजे तक।, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।, दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक। नहीं होगी भ्रमण वाहन की कमीअचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन भ्रमण वाहन की समस्या दूर कर ली है। भ्रमण के लिए पांच नए योद्धा वाहन खरीदे हैं, जो रणथंभौर में माडिफाई हो रहे हैं। जल्द ही यह वाहन एटीआर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा बैगा रिसार्ट में ठहरने के लिए 14 रूम की व्यवस्था है, इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन होती है।PeptechTime|31 अक्टूबर 2025
LIVE7 फिल्मों का Diwali पर निकला था दिवाला, बड़ी स्टार कास्ट और मोटे बजट का दांव रहा था फुस्सदीवाली दीवाली दीवाली दीवाली के खास अवसर पर समय-समय पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। इस आधार पर आज हम आपको उन 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दीवाली पर रिलीज तो हुईं, लेकिन फेस्टिव सीजन का फायदा नहीं उठा पाईं और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी रहीं।PeptechTime|21 अक्टूबर 2025
ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डाएन कीटन का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांसडाएन कीटन का जन्म 1946 में लॉस एंजेलिस में डायन हॉल के नाम से हुआ था. 1972 में उन्हें 'द गॉडफादर' में के एडम्स की भूमिका में कास्ट किया गया. इस फिल्म में उनके अभिनय ने उन्हें हॉलीवुड में स्थापित कर दिया. इस भूमिका को उन्होंने फिल्म की दोनों सीक्वल में भी निभाया.PeptechTime|21 अक्टूबर 2025
ये दिवाली ‘ताड़का-बेताल’ वाली…आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना का ऐसा धमाका, फुस्स नहीं होगा पटाखा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'थामा' रिलीज हो चुकी है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को काफी प्यार मिल रहा है. पर फिल्म की कहानी कैसी है और दोनों ने कैसी एक्टिंग की है? फिल्म देखने से पहले रिव्यू पढ़ लीजिए.PeptechTime|21 अक्टूबर 2025
300 करोड़ी फिल्म में प्रभास का धमाका, पुलिसवाला देगा 'एनिमल' को टक्कर!प्रभास के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं, जिनका वो जल्द से जल्द काम भी निपटा रहे हैं. यूं तो उनकी अगली फिल्म 'द राजा साब' होगी, जिसकी रिलीज डेट पहले ही सामने आ गई है. वहीं, बीते दिन 'फौजी' से भी एक लुक सामने आया था. लेकिन यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसका बजट 300 करोड़ है. कैसे प्रभास पुलिसवाला बनकर एक तीर से दो निशाने लगा रहे हैं. समझिएPeptechTime|21 अक्टूबर 2025
ग्वालियर में दुकानें खुलीं, स्कूल-आंगनवाड़ी बंद: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर 4 हजार जवान तैनात; सोशल मीडिया पर भी निगरानीग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच शहर में अलर्ट है, लेकिन फिलहाल माहौल पूरी तरह शांत है। लोग अपनी दुकानें खोल चुके हैं। रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।PeptechTime|15 अक्टूबर 2025
3 मां ने दीं बच्चों को किडनी…चौथी देने वाली है: इंदौर में 72 साल की महिला ने बचाई बेटे की जान; 3 साल से बीमार थाइंदौर में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को किडनी देकर उसे नया जीवन दिया है। उनके 46 वर्षीय बेटे की 3 साल पहले दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। फिलहाल, मां-बेटे पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं।PeptechTime|15 अक्टूबर 2025
जबलपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, युवक बाल-बाल बचा: कार पर लिखा था एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, स्थानीय लोगों ने कहा- ड्राइवर था नशे मेंजबलपुर में गोराबाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी के पास एक कार का एक्सीडेंट हो गया। मंडला से जबलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।PeptechTime|15 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ की झांकी का एकता परेड-2025 में चयन: पूरा देश देखेगा बस्तर का विकास, पीएम-गृहमंत्री रहेंगे मौजूद; CM बोले- संस्कृति पर गर्वराष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में होने वाली एकता परेड-2025 में इस बार छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी शामिल की गई है। सीएम साय ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए गर्व जताया है।PeptechTime|15 अक्टूबर 2025
Trump On Tariff: 'हमारे पास बहुत पैसा आ रहा...', टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था ये काम !Tariff: 'हमारे पास बहुत पैसा आ रहा...', टैरिफ के बचाव में ट्रंप बोले- सालों पहले कर लेना था ये काम PeptechTime|8 अक्टूबर 2025
LIVE'ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 F-16 और JF-17 फाइटर जेट गिराए', एयर फोर्स चीफ का बड़ा खुलासा !अपने 93वें वायुसेना दिवस पर जोरदार उत्सव की तैयारी कर रही है. इस मौके पर एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी. एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स ने पांच पाकिस्तानी F-16, JF-17 को मार गिराया था. विंग कमांडर जयदीप सिंह, जो वायुसेना के पीआरओ हैं ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पूरी जानकारी दी.PeptechTime|3 अक्टूबर 2025
आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि आज, सरकार से समयसीमा बढ़ाने पर मिला बड़ा संकेत !आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों पर ध्यान न दें। इसमें कोई विस्तार नहीं है। 14 सितंबर को देर रात 'X' पर एक पोस्ट में विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अंतिम तिथि विस्तार की खबरों को फर्जी करार दिया। फर्जी खबर में दावा किया गया था कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। करदाताओं से सिर्फ विभाग के सोशल मीडिया हैंडल @IncomeTaxIndia पर आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने का अनुरोध करते हुए विभाग ने कहा, 'आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15.09.2025 ही रहेगी।' पिछले कुछ दिनों में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि आयकर पोर्टल पर कर भुगतान और एआईएस (वार्षिक सूचना विवरण) डाउनलोड करते समय गड़बड़ियां आ रही हैं। आयकर विभाग ने सोमवार सुबह ऐसी ही एक पोस्ट के जवाब में कहा, 'ई-फाइलिंग पोर्टल ठीक काम कर रहा है। कृपया अपना ब्राउजर कैशे साफ करें या किसी अन्य ब्राउजर के माध्यम से पोर्टल एक्सेस करने का प्रयास करें।' आईटीआर अपलोड करने और कर भुगतान में समस्याओं का दावा करने वाले एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए विभाग लोगों से अपनी जानकारी (पैन और मोबाइल नंबर सहित) ईमेल आईडी पर साझा करने के लिए कह रहा है। उपयोगकर्ताओं को जवाबइससे पहले 14 सितंबर को आयकर विभाग ने एआईएस या टीआईएस डाउनलोड करने में समस्या का दावा करने वाले उपयोगकर्ताओं को जवाब देते हुए कहा था कि हमने अपनी टीम से जांच की है। एआईएस या टीआईएस सुविधा बिना किसी समस्या के काम कर रही है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इसे फिर से एक्सेस करने का प्रयास करें। यदि आपको फिर भी कठिनाई हो रही है, तो कृपया अपनी जानकारी (अपने मोबाइल नंबर और सार्वजनिक आईपी पते सहित पर हमारे साथ साझा करें। हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर काम कर रहा'एक्स' पर एक पोस्ट में विभाग ने कहा कि आईटीआर दाखिल करने कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में करदाताओं की सहायता के लिए, उसका हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर काम कर रहा है और कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और एक्स के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहा है। 6 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल13 सितंबर को विभाग ने कहा था कि दोपहर तक 6 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे। इससे पहले विभाग ने मई में उन व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) और संस्थाओं की ओर से आकलन वर्ष (एवाई) 2025-26 (वित्त वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए) के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर करने की घोषणा की थी, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना है। यह विस्तार आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म में संरचनात्मक और विषयवस्तु संशोधनों के कारण किया गया था, जिसकी अधिसूचना अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में जारी की गई थी। एवाई 2025-26 के लिए आईटीआर फॉर्म में किए गए बदलावों के लिए आईटीआर दाखिल करने की सुविधाओं और बैक-एंड सिस्टम में भी संशोधन करने की आवश्यकता है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गईआईटीआर दाखिल करने में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024-25 के लिए 31 जुलाई, 2024 तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे, जबकि वर्ष 2023-24 के लिए यह संख्या 6.77 करोड़ थी, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।PeptechTime|15 सितंबर 2025
राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के 182 देशों से वसूल रहे मनमाना रेसिप्रोकल टैरिफ, अमेरिकी वित्त मंत्री ने खोल दी सरकार के प्लान की पोल.नई दिल्ली। टैरिफ के मुद्दे पर दुनिया की कई दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं से पंगा ले रही ट्रंप सरकार को जल्द ही अरबों डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं। ये सब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करता है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट फैसला देता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यापक आयात शुल्क लगाने में अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है तो संयुक्त राज्य अमेरिका को टैरिफ से हुई अरबों डॉलर की कमाई को वापस करने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट से सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ मामले के बारे में पूछा गया और पूछा गया कि क्या होगा यदि सर्वोच्च न्यायालय 29 अगस्त के फेडरल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखता है तो क्या होगा? बता दें कि फेडरल कोर्ट ने कहा था कि ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाना राष्ट्रपति के अधिकार का उल्लंघन है। स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि हमें लगभग आधे टैरिफ पर रिफंड देना होगा, जो राजकोष के लिए भयानक होगा। अगर अदालत कहती है, तो हमें यह करना होगा। इसका मतलब है कि अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार को अवैध भी ठहरा देती है तो भी अमेरिकी सरकार कई देशों का आधा टैरिफ हड़पने के इरादे से तैयार बैठी है। सिर्फ अगस्त में टैरिफ से 31 अरब डॉलर कमाएबता दें कि ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीतियों ने 180 से अधिक देशों पर 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक के टैरिफ लागू किए, जिसमें भारत, चीन, कनाडा, और ब्राजील जैसे देश शामिल हैं। भारत तो ऐसा देश है जिस पर ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप सरकार ने सिर्फ अगस्त में टैरिफ से 31 अरब डॉलर कमाए हैं। भारत पर 7 अगस्त 2025 से 25 प्रतिशत और 27 अगस्त 2025 से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने 4 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में एक अपील दायर की थी। इसमें आपातकालीन आर्थिक शक्तियों के कानून के तहत लगाए गए टैरिफ को वैध ठहराने की मांग की गई। सॉलिसिटर जनरल डी जॉन सॉयर ने कोर्ट से अनुरोध किया कि इस मामले की सुनवाई नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में शुरू हो। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक सुनवाई की अंतिम तारीख की पुष्टि नहीं की है।PeptechTime|9 सितंबर 2025
LIVE"The Batman 2" फिल्म को अब तक एक "अनटाइटल्ड बैटमैन फिल्म" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका मतलब है कि मूल शीर्षक बदल दिया गया हैफिल्म को अब तक एक "अनटाइटल्ड बैटमैन फिल्म" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जिसका मतलब है कि मूल शीर्षक बदल दिया गया है. हालांकि 2022 में "द बैटमैन" रिलीज़ हुई थी, फिल्म के अगले भाग को कई बार आगे बढ़ाया गया है और अब इसकी रिलीज़ अक्टूबर 2027 में होनी है. इस फिल्म का निर्माण 2025 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है. PeptechTime|8 सितंबर 2025
महावतार नरसिम्हा' फ़िल्म ने अपने चार हफ्तों के भीतर ही दुनिया भर में 278 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है.एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पौराणिक कथा को दर्शाती है, जिसमें हिरण्यकश्यप द्वारा अपने पुत्र प्रह्लाद पर किए गए अत्याचार और अंततः विष्णु के नरसिंह अवतार के रूप में प्रकट होकर अत्याचार का अंत करने की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म साहस, दृढ़ता और अच्छाई-बुराई के संघर्ष को दर्शाती है, जिसकी केंद्रीय कहानी हिरण्यकश्यप को विष्णु के वराह अवतार के भाई हिरण्याक्ष की मृत्यु का बदला लेने के लिए तपस्या के माध्यम से शक्ति प्राप्त करने और प्रह्लाद के अटूट विश्वास के कारण नरसिंह अवतार धारण करने के बाद उसके अत्याचार का अंत करने की है। PeptechTime|8 सितंबर 2025
ट्रंप को तगड़ा जवाब! अमेरिका छोड़ इन 40 देशों के साथ डील की तैयारी में भारत, बेचेगा ये सामान !अमेरिकी टैरिफ से सबसे पहले और सबसे ज्यादा संकट टेक्सटाइल सेक्टर पर पड़ने वाला है, क्योंकि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है, जिसमें 25 फीसदी पेनाल्टी के तौर पर है. भारत ने अमेरिका के इस फैसले को एकतरफा और अनुचित करार दिया है. साथ ही भारत PeptechTime|28 अगस्त 2025
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू: सीरिया के कई इलाकों पर इजरायल ने किया कब्जाहमास से भिड़ने के साथ साथ इजरायल सीरिया से भी भिड़ गया है। इजरायल ने 60 सैनिक भेजकर सीरिया के कई इलाकों कब्जा कर लिया है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इजरायल ने माउंट हर्मोन के आसपास सीरियाई सीमा में घुसकर करीब 60 सैनिक भेजे और कई इलाकों पर कब्जा कर लिया। यही नहीं, इजरायली सैनिकों ने 6 सीरियाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति ने अमेरिका से गुहार लगाई है। बताया ये भी जा रहा है कि इजरायल के पीएम नेतन्याहू इस वक्त यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी नहीं सुन रहे हैं।सीरिया ने इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता का खुला उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा बताया है। विदेश मंत्रालय ने कड़े लहजे में कहा कि इजरायल का यह कदम खतरनाक बढ़ोतरी है। वहीं, इजरायल की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना उस जगह हुई है जो लेबनान बॉर्डर के नजदीक है और हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात रही है। यहां से ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह और फिलीस्तीनी उग्रवादी धड़ों के लिए हथियारों का नेटवर्क चलता रहा है। यही वजह है कि इजरायल इस इलाके को अपनी सुरक्षा के लिए सीधा खतरा मानता है। इजरायली सेना ने पिछले हफ्ते ही फुटेज जारी किया था, जिसमें दक्षिण सीरिया में हथियार भंडारण केंद्रों को खोजने का दावा किया गया था। इसके बाद सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शर्रा ने दमिश्क में अमेरिकी विशेष दूत थॉमस बैरक से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, बातचीत में सीरिया और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई। इससे एक दिन पहले बैरक ने यरुशलम में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर सीरिया और लेबनान पर विचार-विमर्श किया था। अमेरिकी मध्यस्थता में सीरियाई और इजरायली अधिकारियों के बीच दक्षिण सीरिया में संघर्ष कम करने पर बातचीत चल रही है। यह कूटनीतिक गतिविधियां क्षेत्रीय स्थिरता और तनाव घटाने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि सीरिया और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में दक्षिण सीरिया में संघर्ष कम करने की बातचीत चल रही थी। दमिश्क को उम्मीद थी कि सुरक्षा समझौते के जरिये भविष्य में राजनीतिक बातचीत का रास्ता खुलेगा। लेकिन अब इजरायल की इस कार्रवाई से बातचीत पर बड़ा साया पड़ गया है। सीरिया का कहना है कि इजरायल ट्रंप प्रशासन से करीबी रिश्ते का फायदा उठाकर लगातार दखलअंदाजी कर रहा है। मगर यह दोस्ती भी सीरिया को कब्जे से नहीं बचा सकी।इससे सीरिया की संप्रभुता को चुनौती मिली है। लेबनान और फिलीस्तीनी धड़ों के साथ तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका की मध्यस्थता से चल रही बातचीत पटरी से उतर सकती है। पहले से अस्थिर सीरिया में नया मोर्चा खुल सकता है। सीरिया और इजरायल के बीच यह टकराव केवल सीमा विवाद नहीं, बल्कि पूरे मध्यपूर्व की सुरक्षा और संतुलन से जुड़ा हुआ है। इजरायल का दावा है कि वह अपने लोगों और ड्रूज़ समुदाय को बचाने के लिए कार्रवाई कर रहा है, जबकि सीरिया इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बता रहा है।PeptechTime|27 अगस्त 2025
चीन का नया परमाणु टॉरपीडो: एक खतरनाक डूम्सडे हथियारबीजिंग । चीन एक इसतरह के हथियार पर काम कर रहा है जिसे डूम्सडे हथियार कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक परमाणु टॉरपीडो है जो समुद्र के भीतर परमाणु विस्फोट करके तटीय शहरों में रेडियोएक्टिव सुनामी ला सकता है। यह तकनीक रूस के पोसाइडन टॉरपीडो से प्रेरित मानी जा रही है। यह एक पानी के भीतर चलने वाला ड्रोन हथियार है, जिसे पनडुब्बियों या युद्धपोतों से लांच किया जा सकता है। इसमें एक छोटा परमाणु रिएक्टर लगा है, जिससे यह 200 घंटे तक लगातार चल सकता है। इसकी गति लगभग 56 किमी/घंटा है और इसकी रेंज हजारों किलोमीटर तक हो सकती है। फिलहाल इसमें पारंपरिक वॉरहेड लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे परमाणु वॉरहेड से भी लैस किया जा सकता है।टॉरपीडो तट के पास फटने से परमाणु विस्फोट से पैदा हुई सुनामी तटीय शहरों को पूरी तरह से तबाह कर सकती है। विस्फोट से प्रभावित क्षेत्र लंबे समय तक रहने लायक नहीं रहेंगे क्योंकि वहाँ रेडियोएक्टिव प्रदूषण फैल जाएगा। समुद्री जीवन और पूरे समुद्री पर्यावरण को भारी क्षति पहुँचेगी। चीन इस हथियार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के लिए विकसित कर रहा है। समझौते के तहत परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती और ताइवान पर तनाव के कारण, चीन इसे एक रणनीतिक डर पैदा करने वाला हथियार मान रहा है। अमेरिका और नॉर्वे जैसे देशों ने इस पर चिंता जाहिर की है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा करना तकनीकी रूप से मुश्किल है। हो सकता है कि चीन का यह प्रोजेक्ट केवल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और सामरिक वार्ताओं में फायदा पाने का एक तरीका हो। यह हथियार अंतरराष्ट्रीय युद्ध कानूनों और पर्यावरण संधियों का भी उल्लंघन हो सकता है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
टेक कंपनियों के सीईओ की सुरक्षा पर अरबों का खर्च, खतरे बढ़ने से कंपनियां अलर्टकैलिफोर्निया । कुछ वर्षों में दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों की सुरक्षा खर्चों में हैरान करने वाली बढ़ोत्तरी हुई हैं। यह इसलिए कि इनके प्रमुख अब केवल बिजनेस लीडर नहीं रहे, बल्कि वे राजनीति, समाज और जनभावनाओं के निशाने पर भी आ चुके हैं और इसी कारण से उनकी सुरक्षा पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और 2024 में यह हैरान करने वाले स्तर तक पहुंच गया। बीते साल 10 बड़ी टेक कंपनियों ने अपने सीईओ की सुरक्षा पर लगभग 369 करोड़ रुपये यानी 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च किया। इसमें सबसे ज्यादा राशि मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और उनके परिवार की सुरक्षा पर लगी, जिस पर अकेले लगभग 221 करोड़ रुपये यानी 27 मिलियन डॉलर खर्च हुए। इसमें उनके कैलिफोर्निया स्थित घर की सुरक्षा और यात्रा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा शामिल रही।टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की सुरक्षा पर खर्च का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया, लेकिन 2023 में टेस्ला ने उनकी सुरक्षा पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अब मस्क अपनी ही सिक्योरिटी कंपनी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था कराते हैं और उनके साथ हमेशा करीब 20 बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की सुरक्षा पर हर साल लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, वहीं कंपनी के मौजूदा सीईओ एंडी जासी की सुरक्षा लागत भी साल दर साल बढ़ रही है। एनवीडिया ने अपने सीईओ जेन्सेन हुआंग की सुरक्षा पर 2024 में लगभग 29 करोड़ रुपये खर्च किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीतियों में उनकी सीधी भागीदारी और उनकी अरबों की संपत्ति ने उनके लिए खतरा और बढ़ा दिया है। इसी तरह जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमोन की सुरक्षा पर भी बीते साल लगभग 7.2 करोड़ रुपये खर्च हुए।विशेषज्ञों के अनुसार अब सुरक्षा के खतरे सिर्फ शारीरिक हमलों तक सीमित नहीं हैं। साइबर अटैक, घर में सेंधमारी, डीपफेक तकनीक और फर्जी वित्तीय लेन-देन जैसी नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां केवल बॉडीगार्ड मुहैया कराने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि वे साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मॉनिटरिंग और सोशल मीडिया इंटेलिजेंस जैसी सेवाएं भी दे रही हैं। एआई आधारित डीपफेक वॉइस का इस्तेमाल करके कंपनियों से धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन करवाने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।यह खतरा और स्पष्ट तब हुआ जब 2024 में अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने कॉर्पोरेट जगत को हिला कर रख दिया था। वहीं 2025 में न्यूयॉर्क की एक ऑफिस बिल्डिंग में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हुई, जिसमें हमलावर ने नेशनल फुटबॉल लीग को निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद कंपनियों ने सीईओ की सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया। स्पष्ट है कि अब टेक कंपनियों के प्रमुख केवल कारोबारी फैसलों के कारण ही नहीं, बल्कि राजनीति और समाज पर उनके प्रभाव की वजह से भी बड़े खतरे में हैं। यही कारण है कि सुरक्षा पर खर्च अब इन कंपनियों के लिए स्थायी और अनिवार्य हो चुका है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
ट्रंप बोले 'डेड इकोनॉमी , भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत : पीएम मोदीवाराणसी, 2 अगस्त 2025प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "Dead Economy" वाले बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बेचने का संकल्प लेने की अपील की। ट्रंप के बयान पर पलटवारपीएम मोदी ने कहा, "आज जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरता से गुजर रही है, भारत को भी अपने आर्थिक हितों के लिए सजग रहना होगा। किसानों, लघु उद्योगों और युवाओं का हित हमारी प्राथमिकता है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बने।" उन्होंने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम उस मुकाम पर हैं जहां से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर हैं।” स्वदेशी अपनाने की अपीलप्रधानमंत्री ने देश के कारोबारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे ‘स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी बेचें’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा, "यह संकल्प देश की सच्ची सेवा होगा और बापू को भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अब हर भारतीय को हर पल स्वदेशी खरीदने और बेचने का प्रयास करना चाहिए।" ट्रंप का टैरिफ ऐलान31 जुलाई को ट्रंप ने भारत से आयात पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने भारत-रूस संबंधों को लेकर निशाना साधते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 'डेड इकोनॉमी' कहा था। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं।” भारत का रुख स्पष्टपीएम मोदी के बयान ने साफ कर दिया कि भारत किसी भी बाहरी टिप्पणी से विचलित नहीं होगा और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने कदम और तेज करेगा।PeptechTime|25 अगस्त 2025
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 7% के करीब GDP वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 6.8 से 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। यह आरबीआई के 6.5 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है। पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े 29 अगस्त को जारी होंगे। एसबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा, पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.9 फीसदी के आसपास रह सकती है। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 6.5 फीसदी अनुमानित है। यह पूर्वानुमान सांख्यिकीय रूप से पिछली तिमाहियों के आधार पर है। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है और यह आरबीआई के पूरे वित्त वर्ष के 6.5 फीसदी के लक्ष्य से कम है। रिपोर्ट में वास्तविक और नॉमिनल जीडीपी वृद्धि के बीच कम होते अंतर पर भी चर्चा की गई। 2022-23 की पहली तिमाही में यह अंतर 12 फीसदी अंक था, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 3.4 फीसदी अंक रह गया। परिणामस्वरूप पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 8 फीसदी तक गिर सकती है।PeptechTime|25 अगस्त 2025
अभिनेता सलमान खान ने अपने निजी जीवन को लेकर एक खुलासा किया शादी कब करोगे. सवाल का मिला जवाब.मुंबई: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19 सीजन वापस आ चुका है, जिसका इंतजार फैंस को बड़ी बेसब्री से था। रविवार को 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जबकि 3 कंटेस्टेंट की एंट्री में वाइल्ड कार्ड में होगी। शो में प्रतियोगियों के परिचय के दौरान होस्ट और अभिनेता सलमान खान ने अपने निजी जीवन को लेकर एक खुलासा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर। जब सलमान ने कंटेस्टेंट से पूछा सवाल बिग बॉस 19 के प्रीमियर एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल का कंटेस्टेंट के तौर पर स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता ने उनका परिचय जीशान कादरी से कराया, जिन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में स्क्रिप्टिंग का काम किया था। इसी दौरान सलमान ने तान्या से पूछा कि क्या उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म देखी है, तो उन्होंने कहा कि नहीं। फिर अभिनेता ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह की फिल्में देखना पसंद है। इसके जवाब में तान्या ने कहा कि उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ देखी है। सलमान खान ने कहा- सच्चा प्यार मुझे नहीं पता बातचीत के दौरान, तान्या ने सलमान खान से सवाल किया, ‘सर, सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रहता है क्या?’ इस पर सलमान ने जवाब दिया, ‘सच्चा प्यार, मुझे नहीं पता, क्योंकि अभी तक हुआ ही नहीं। न सच्चा प्यार हुआ है, न कुछ अधूरा रहा है।’ बिग बॉस 19 शो के बारे में सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन में होस्ट के रूप में लौटे। अभिनेता ने शानदार अंदाज में बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों का परिचय कराया। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।PeptechTime|25 अगस्त 2025