डॉक्टर ने ढाई महीने की बच्ची को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाई, आपत्ति पर दंपती से मारपीटइंदौर में एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा ढाई महीने की बच्ची को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाने और आपत्ति जताने पर दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया हैPeptechTime|18 नवंबर 2025
अबार माता से लौट रहे श्रधालुओं से भरी टैक्सी पलटी, वृद्ध महिला की मौतबमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है।PeptechTime|18 नवंबर 2025
विपक्षी INDIA-ब्लॉक सांसदों का संसद से EC तक ‘वोट चोरी’ विरोध मार्चविपक्षी INDIA-ब्लॉक सांसदों का संसद से EC तक ‘वोट चोरी’ विरोध मार्चPeptechTime|18 नवंबर 2025
खेत में सो रहे किसान पर जंगली सियार का हमला, हाथ और मुंह पर गंभीर चोटेंउज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में रविवार देर रात एक जंगली सियार ने किसान पर हमला कर दिया।PeptechTime|17 नवंबर 2025
देवरी के बेलढाना गांव में शराबबंदी लागू, उल्लंघन पर 21 हजार तक जुर्मानासागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाना में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव में शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया है।PeptechTime|17 नवंबर 2025
दो बेटियों की शादी की पत्रिका बांटने जा रहे पटवारी की सड़क हादसे में मौतरतलाम के सैलाना के सकरावदा हल्का में पदस्थ 52 वर्षीय पटवारी कमलेश राठौर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।PeptechTime|17 नवंबर 2025
शराब नहीं मिलने पर 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचायारतलाम के अर्जुन नगर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 28 वर्षीय युवक दीपक उर्फ राहुल शराब न मिलने पर 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।PeptechTime|17 नवंबर 2025
निजी अस्पताल की छत से गिरने से युवक की मौत, कारण स्पष्ट नहींभोपाल के निशातपुरा इलाके में निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण 42 वर्षीय रणधीर धाकड़ की मौत हो गई।PeptechTime|17 नवंबर 2025
खंडवा रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, एक घायलइंदौर-खंडवा रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठे परिचित महेश घायल हो गए।PeptechTime|17 नवंबर 2025
बजरिया में सिक्योरिटी गार्ड ने छत से कूदकर दी जान, मानसिक तनाव में था युवकभोपाल के बजरिया इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।PeptechTime|17 नवंबर 2025
वोटर लिस्ट परीक्षण में लापरवाही, सुपरवाइजर और बीएलओ सस्पेंडभोपाल में वोटर लिस्ट के गहन परीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को निलंबित कर दिया।PeptechTime|17 नवंबर 2025
मल्हारगंज में पश्चिम बंगाल की महिला ने की आत्महत्या, जहर खाने से मौतइंदौर के मल्हारगंज इलाके में पश्चिम बंगाल की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।PeptechTime|17 नवंबर 2025
पिकनिक/बारात परमिट पर बस में आम सवारी, ट्रैफिक पुलिस ने लगाया 10 हजार का जुर्मानाइंदौर में पिकनिक/बारात परमिट लेकर आम यात्रियों को ले जा रही बस को ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को चोइथराम चौराहे पर रोक लिया।PeptechTime|17 नवंबर 2025
PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपएप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी। देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे।PeptechTime|17 नवंबर 2025
भंवरकुआ में चोर का आतंक, दो दिन में आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल–लैपटॉप चोरीइंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक शातिर चोर ने दो दिनों में स्टूडेंट और नौकरीपेशा लोगों के कई मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर लिए।PeptechTime|17 नवंबर 2025
यूनिटी मार्च अभियान में शामिल हुई सांसद और भाजपा जिला अध्यक्षबीना में हुए इस यूनिटी मार्च कार्यक्रम में सागर सांसद लता बानखेड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी शामिल हुए।PeptechTime|17 नवंबर 2025
किसान के बेटे ललित केशरे ने 2016 में शुरू की थी कंपनी, आज उनके पास ₹9,448 करोड़ के शेयर्सग्रो के को-फाउंडर और CEO ललित केशरेPeptechTime|17 नवंबर 2025
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत के चार मेडल पक्के:मिनाक्षी, प्रीति, अंकुश फांगल और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कीग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 के पहले दिन भारत के चारों बॉक्सर मिनाक्षी, प्रीति, अंकुश फांगल और नरेंद्र बेरवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही भारत के चार मेडल पक्के हो गए। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में दुनिया के टॉप-8 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। मिनाक्षी ने कजाकिस्तान की बॉक्सर को हराया48kg में वर्ल्ड चैंपियन मिनाक्षी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। उन्होंने कजाकिस्तान की बोलात अकबोता के खिलाफ तेज रफ्तार और सटीक पंचों से मैच जीता। प्रीति ने पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन को हराया54kg में प्रीति ने ऊज्बेकिस्तान की पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन नगीना उक्तामोवा को शुरुआत से अंत तक दबाव में रखा। तेज फुटवर्क और लगातार कॉम्बिनेशन पंचों की बदौलत उन्होंने जोरदार जीत दर्ज की। अंकुश फांगल का समझदारी भरा खेल80kg में अंकुश फांगल ने जापान के गो वाकाया के शुरुआती दबाव को झेला। फिर समय के साथ अपनी गति बढ़ाते हुए शानदार कॉम्बिनेशन लगाए औरहर जज ने एकमत होकर विजेता माना। नरेंद्र बर्वाल की यूक्रेन के बॉक्सर पर जीत90+kg में नरेंद्र बर्वाल ने यूक्रेन के आंद्री खालेत्स्की पर 4:1 से जीत दर्ज की। आंख के ऊपर कट लगने के बावजूद उन्होंने मजबूत डिफेंस और दमदार बॉडी-हेड पंचों से मुकाबला अपने नाम किया।PeptechTime|17 नवंबर 2025
गिल का गुवाहाटी टेस्ट में खेलना मुश्किल:हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए, कोलकाता टेस्ट के पहली पारी में रिटायर हर्ट हुए थेभारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का गुवाहाटी टेस्ट में खेलना मुश्किल है। पहले टेस्ट की पहली पारी में गिल तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर हर्ट हो गए थे। वहीं, दूसरे पारी में बैटिंग करने नहीं उतरे। गिल को गर्दन में ऐंठन की शिकायत के बाद शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रविवार की शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल का दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। टीम मैनेजमेंट ने दूसरे मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं किया है। टीम मंगलवार को कोलकाता से गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। गिल दूसरी पारी में वे न तो फिल्डिंग करने और न ही बल्लेबाजी करने उतरे। पहली पारी के दौरान रिटायर हर्ड हुएशनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद 35वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई। इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। वे भारतीय पारी में महज 4 रन ही बना सके। उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया। ईडन से निकलते समय उनके साथ टीम के डॉक्टर और संपर्क अधिकारी भी थे। गिल ने गेंद को स्वीप किया और फिर दर्द से कराहते हुए तुरंत अपनी गर्दन पकड़ ली। गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने संभाली कप्तानीगिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान ऋषभ पंत ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कोलकाता टेस्ट से भी गिल के बाहर होने के बाद पंत ने ही टीम की कमान संभाली थी। कप्तान की गैरमौजूदगी में उप कप्तान ही टीम को लीड करता है। भारत पहला टेस्ट 30 रन से हाराभारतीय टीम रविवार को कोलकाता टेस्ट 30 रन से हार गई। टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत को यह सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दूसरा मैच जीतना जरूरी है।PeptechTime|17 नवंबर 2025
छिंदवाड़ा में फर्जी पत्रकारों पर सख्ती की तैयारी...?प्रेस क्लब छिंदवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को खजरी मार्ग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित की गई, जिसमें कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।PeptechTime|17 नवंबर 2025
2026 में कटनी में होगा यह बड़ा धार्मिक आयोजन...?शहर के प्रतिष्ठित रंगनाथ मंदिर परिसर में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक इन्द्रेश जी महाराज की सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।PeptechTime|17 नवंबर 2025
आबकारी विभाग की औचक कार्रवाई से मचा हड़कंपछिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की अचानक कार्रवाई से शहर के कई इलाकों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर हरेंद्र के निर्देश पर शराब दुकानों में निरीक्षण शुरू किया।PeptechTime|16 नवंबर 2025
नशे में ट्रक दौड़ाया, लोगों ने पीट डालामध्य प्रदेश के महू–नीमच हाईवे पर मंदसौर के 10 नंबर नाके के पास एक लापरवाह ट्रक चालक का वीडियो सामने आया है।PeptechTime|16 नवंबर 2025
जनजातियों का समग्र कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रधानमंत्री श्री मोदीप्रधानमंत्री श्री मोदी शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।PeptechTime|16 नवंबर 2025
'हक' से यामी का करियर नई ऊंचाईयों पर:दमदार अभिनय से नेशनल अवॉर्ड देने की उठी मांग, शाह बानो केस पर आधारित है फिल्मयामी गौतम की नई फिल्म हक रिलीज के बाद लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया है और उनका प्रदर्शन दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग उनके काम की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें इस भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। फिल्म हक की कहानी शाह बानो केस से प्रेरित बताई जा रही है, जिसने देश में पर्सनल लॉ और महिलाओं के अधिकारों पर बड़ी बहस शुरू की थी। फिल्म में यामी एक ऐसी महिला वकील की भूमिका में हैं जो न्याय के लिए संघर्ष करती है और सामाजिक दबाव तथा राजनीतिक परिस्थितियों से जूझती है। फिल्म रिलीज होते ही इसकी कहानी, संवाद और कोर्टरूम ड्रामा की भी काफी सराहना हुई है। यामी के प्रदर्शन को लोग उनकी अब तक की सबसे मजबूत एक्टिंग कह रहे हैं। उन्होंने कई गंभीर और भावुक दृश्यों में असरदार काम किया है, जिसके कारण वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म विशेषज्ञों का कहना है कि यामी ने पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के चुनाव और अभिनय से खुद को एक भरोसेमंद अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया है। हक ने उनके करियर में एक और मजबूत कदम जोड़ दिया है। यामी ने भी इंटरव्यू में कहा कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था और वह उम्मीद करती हैं कि फिल्म लोगों में सही संदेश पहुंचाएगी।PeptechTime|14 नवंबर 2025
450 अंक गिरने के बाद बाजार संभलकर बंद:सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर 84,562 पर पहुंचा; जानें उतार-चढ़ाव में नुकसान से बचने के तरीकेआज शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह भारी गिरावट के बाद बाजार आखिर में थोड़ा संभलकर बंद हुआ। बिहार में NDA की जीत के बाद मार्केट में तेजी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती गिरावट ने निवेशकों को निराश किया। 14 नवंबर शुक्रवार को सेंसेक्स 84 अंक बढ़कर 84,562 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 31 अंक चढ़कर 25,910 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 450 अंक टूटकर 84,029 तक पहुंच गया था। मार्केट के ऐसे उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए नुकसान का कारण भी बन सकते हैं और सही समय पर खरीदारी का मौका भी देते हैं। अब आसान शब्दों में समझते हैं कि आज बाजार क्यों हिला और इसका निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।PeptechTime|14 नवंबर 2025
चांदी एक दिन में ₹3,363 सस्ती हुई:सोना ₹1,760 गिरकर ₹1.25 लाख पर आया; इस साल सोना ₹48,000 और चांदी ₹73 हजार महंगी हुई14 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम सोने का दाम आज 1,760 रुपये कम होकर 1,24,794 रुपये पर पहुंच गया। कल इसका रेट 1,26,554 रुपये था। चांदी भी आज 3,363 रुपये सस्ती हुई और इसका भाव घटकर 1,59,367 रुपये प्रति किलो रह गया। कल इसकी कीमत 1,62,730 रुपये प्रति किलो थी। सोना 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपये और चांदी 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। इस साल जनवरी से अब तक सोने का रेट 48,632 रुपये बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपये का था, जो अब 1,24,794 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी इस अवधि में 73,350 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल दिसंबर में चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो थी, जबकि अब इसका भाव 1,59,367 रुपये है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने के कई कारण हैं। पहला कारण ट्रांसपोर्टेशन का खर्च है, क्योंकि सोना एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में पेट्रोल, सुरक्षा और स्टाफ का खर्च शामिल होता है। दूसरा कारण सोने की मांग है, जो हर राज्य में अलग होती है। दक्षिण भारत में सोने की खरीद ज्यादा होती है, इसलिए वहां थोक खरीदी होने से दाम अपेक्षाकृत कम मिलते हैं। तीसरा कारण स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन है, जो अलग-अलग शहरों में रेट तय करती हैं। चौथा कारण यह है कि ज्वेलर ने कब और किस रेट पर सोना खरीदा, इसके आधार पर वे ग्राहकों से कीमत लेते हैं। सोना खरीदते समय दो बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहला, हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, जिससे कैरेट और शुद्धता की पुष्टि होती है। दूसरा, सोने का वजन और उस दिन की कीमत अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर जांचें, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट में रेट अलग होते हैं। संबंधित खबरों में अक्टूबर महीने की रिटेल महंगाई गिरकर 0.25% पर आ गई, जो लगभग 14 साल में सबसे कम स्तर है। इसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी है। सितंबर में यह दर 1.44% थी।PeptechTime|14 नवंबर 2025
KKR ने टिम साउदी को बनाया नया बॉलिंग कोच: IPL में 5 टीमों का किया प्रतिनिधित्व, इंटरनेशनल क्रिकेट में झटके 770+ विकेटकोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की। IPL 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होना है और उससे पहले 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। उसी प्रक्रिया से पहले KKR ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए साउदी को शामिल किया है। टिम साउदी ने अपने IPL करियर में 54 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 37.06 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और KKR सहित पांच टीमों के लिए खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 776 विकेट लिए हैं। उन्होंने 104 टेस्ट में 391, 161 वनडे में 221 और 126 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 164 विकेट अपने नाम किए हैं। वे 4 वनडे वर्ल्ड कप, 7 टी-20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 के फाइनल का हिस्सा रहे हैं। इससे एक दिन पहले कोलकाता ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को 2026 सीजन के लिए सहायक कोच नियुक्त किया था। वॉटसन 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा रन बनाए और सभी फॉर्मेट में 280 से अधिक विकेट लिए। वॉटसन ने कहा कि वह टीम को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।PeptechTime|14 नवंबर 2025
सिक्किम में चीन सीमा के पास जीरो पॉइंट पर भारी बर्फबारी, तीन दिन से जारी बारिशसिक्किम में चीन सीमा के पास स्थित जीरो पॉइंट, लाचुंग और चुनथांग में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. लाचुंग और चुनथांग में पिछले 3 दिनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि जीरो पॉइंट पर आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव बन गया है. सिक्किम में चीन सीमा के पास स्थित जीरो पॉइंट, लाचुंग और चुनथांग में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. लाचुंग और चुनथांग में पिछले 3 दिनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि जीरो पॉइंट पर आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव बन गया है. सिक्किम में चीन सीमा के पास स्थित जीरो पॉइंट, लाचुंग और चुनथांग में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. लाचुंग और चुनथांग में पिछले 3 दिनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि जीरो पॉइंट पर आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव बन गया है. सिक्किम में चीन सीमा के पास स्थित जीरो पॉइंट, लाचुंग और चुनथांग में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. लाचुंग और चुनथांग में पिछले 3 दिनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि जीरो पॉइंट पर आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव बन गया है.PeptechTime|14 नवंबर 2025