Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुररिश्तों का कत्ल! बेटे ने फेसबुक पर माँ-बहन को बताया मृत, फोटो पर हार चढ़ाकर लिखी भावुक पोस्ट

रिश्तों का कत्ल! बेटे ने फेसबुक पर माँ-बहन को बताया मृत, फोटो पर हार चढ़ाकर लिखी भावुक पोस्ट

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 11:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, विनोद मिश्रा । छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भरत शिवहरे नामक युवक ने अपनी जीवित माँ पुष्पा शिवहरे और बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने सिर मुंडवाकर अपनी तस्वीर भी अपलोड की, जिससे लोगों को यह यकीन हो गया कि परिवार में किसी की मौत हो गई है।


इस झूठी खबर के वायरल होते ही पीड़ित परिवार के पास रिश्तेदारों और अनजान लोगों के शोक-संदेशों और कॉल्स की बाढ़ आ गई। इससे जीवित माँ-बेटी को गहरा मानसिक आघात पहुँचा। परेशान होकर पुष्पा शिवहरे ने बमीठा थाने में लिखित शिकायत देकर बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने मामले को डिजिटल उत्पीड़न मानते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से किसी की प्रतिष्ठा और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)