रायगढ़/छत्तीसगढ़ (रोहित तिर्की) – नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 तेन्दुमार में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। लगभग 45 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शिलान्यास वार्ड पार्षद हफीजुल्ला खान उर्फ दारा भैया ने किया।

मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों में शामिल था। इस विकास कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही मुक्तिधाम को बेहतर, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्वरूप दिया जा सकेगा।

लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य की शुरुआत होने पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए पार्षद हफीजुल्ला खान के प्रति आभार व्यक्त किया।

भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के इंजीनियर दीपक अग्रवाल सहित नेहरू साहू, योगेश साहू, ए. नाथ साहू, अशोक साहू, मनोज साहू एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।