Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ागरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर केंद्रित एमपी बजट विवेक बंटी साहू

गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर केंद्रित एमपी बजट विवेक बंटी साहू

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 01:02 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी । छिंदवाड़ा के लालबाग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद विवेक बंटी साहू ने मध्य प्रदेश सरकार के वर्ष 2026–27 के बजट को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के निर्माण का मजबूत रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय–व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास की दिशा में ठोस पहल है।


सांसद ने बताया कि बजट ‘GYAN-II’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) मॉडल पर आधारित है, जिसमें गरीब कल्याण, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, किसानों की आय वृद्धि तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है।


उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0, आबादी भूमि पंजीयन तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। सांसद ने इसे सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से अधोसंरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में छिंदवाड़ा को संस्कृति और कृषि आधारित विकास मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।


सांसद ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 5 एचपी कृषि पंप, सोलर पंप योजना, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, समर्थन मूल्य पर बोनस तथा पशुपालन को बढ़ावा देने जैसे प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज की नई पीढ़ी की शिक्षा, कौशल विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया है।


पत्रकार वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जहां जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों एवं योजनाओं की रूपरेखा भी स्पष्ट की गई।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)