मंदसौर,ललित शंकर धाकड़ । मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का खुलासा किया है। वायडी नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 530 ग्राम एमडी ड्रग्स और5 किलों डोडाचूरा जब्त किया है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई,पुलिस ने महू-नीमच हाईवे स्थित स्टील नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक काले रंग की कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से करीब 530 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है, और 5 किलो डोडाचूरा, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
50 लाख की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त
00:00/01:44

Saurabh Shukla
10 अक्टूबर 2026, 07:18 pm IST
Saurabh Shukla10 अक्टूबर 2026, 07:18 pm IST
Latest News

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर साधा निशाना:राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के लिए देशविरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली बने

मायावती ने उठाई मांग:कई वर्षों से कार्यरत संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाए

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

पश्चिम बंगाल के 16 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जनऔषधि केंद्र, सस्ती दवाएं मिलेंगी

यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने सपा को दिया झटका:तीन बागी विधायक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल

वुहान ओपन: स्वियातेक के नाम सीजन की 40वीं जीत, स्वितोलिना ने सैमसनोवा को हराया

सीएम योगी:रामनाथ कोविंद की आत्मकथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने अभावों को कभी ढाल नहीं बनाया

मेगन शट की शानदार गेंदबाजी, सदरलैंड-पेरी ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में किया बांग्लादेश का 'सूपड़ा साफ'

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में पाकिस्तान ने लगाई धारा 144



