छतरपुर। छतरपुर जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उपनिरीक्षक (उनि), सहायक उपनिरीक्षक (सउनि), प्रधान आरक्षक (प्रआर) और आरक्षक (आर) स्तर के कुल 42 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर तैनात किया गया है।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए देवेंद्र यादव को चौकी बसारी थाना चंदला से थाना नौगांव, मोहन सिंह गौंड को चौकी प्रभारी अकोना से थाना बक्सवाहा, हिरण्य कुमार द्विवेदी को ओरछा रोड से राजनगर, हरदेव सिंह को बमीठा से बिजावर, अजय शाक्य को बक्सवाहा से बड़ामलहरा, रामदयाल सौर को बड़ामलहरा से बक्सवाहा तथा वेद प्रकाश पटैरिया को पुलिस लाइन से थाना यातायात भेजा गया है। वहीं सउनि सोहन सैयाम को कोतवाली से सरवई और सउनि रामबहादुर प्रजापति को ईसानगर से बमीठा स्थानांतरित किया गया है।
इसके अतिरिक्त कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रआर संदीप तोमर को थाना सरवई से चौकी लुगासी (थाना नौगांव) तथा कावा प्रआर आशीष सिंह को यातायात से चौकी बागेश्वरधाम (थाना बमीठा) में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही महिला प्रधान आरक्षक नीलम घोष को सिविल लाइन से और महिला आरक्षक दीपिका पटैरिया को पुलिस लाइन से सीसीटीवी कंट्रोल रूम छतरपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ कई कर्मियों को विभिन्न थानों में मैदानी तैनाती दी गई है, जबकि कुछ कर्मियों को प्रशासनिक आवश्यकतानुसार लाइन हाजिर व अन्य शाखाओं में अटैच किया गया है। एसपी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरी लिस्ट
- उनि देवेन्द्र यादव: चौकी बसारी थाना चंदला से थाना नौगांव
- उनि मोहन सिंह गौंड: चौकी प्रभारी अकोना से थाना बक्सवाहा
- उनि हिरण्य कुमार द्विवेदी: थाना ओरछा रोड से थाना राजनगर
- उनि हरदेव सिंह: थाना बमीठा से थाना बिजावर
- उनि अजय शाक्य: थाना बक्सवाहा से थाना बड़ामलहरा
- उनि रामदयाल सौर: थाना बड़ामलहरा से थाना बक्सवाहा
- उनि वेद प्रकाश पटैरिया: पुलिस लाईन से थाना यातायात
- सउनि सोहन सैयाम: थाना कोतवाली से थाना सरवई
- सउनि रामबहादुर प्रजापति: थाना ईसानगर से थाना बमीठा
- प्रआर 741 सिद्धनाथ अहिरवार: चौकी पठा थाना लवकुशनगर से थाना बक्सवाहा
- प्रआर 509 राहुल पटैरिया: थाना ओरछारोड से थाना ईशानगर
- प्रआर 823 रविन्द्र मिश्रा: पुलिस लाईन से थाना सटई
- प्रआर 348 राजाराम अहिरवार: थाना यातायात से थाना मातगुवां
- मप्रआर 744 नीलम घोष: थाना सिविल लाईन से सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम छतरपुर
- प्रआर 255 संदीप तोमर: थाना सरवई से चौकी लुगासी थाना नौगांव
- कावा प्रआर 1251 आशीष सिंह: थाना यातायात से चौकी बागेश्वरधाम थाना बमीठा
- प्रआर 473 हरिनारायण बाधु: पुलिस लाईन से थाना हरपालपुर
- प्रआर 151 प्रमोद कुमार शर्मा: थाना बक्सवाहा से पुलिस लाईन
- कावा प्रआर 07 हाकम सिंह: पुलिस लाईन से थाना भगवां
- प्रआर 821 रामजी अहिरवार: पुलिस लाईन से थाना सिविल लाईन
- प्रआर 356 उमाशंकर शुक्ला: थाना बक्सवाहा से थाना गढ़ीमलहरा
- मआर 1158 शिखा यादव: थाना सटई से थाना अलीपुरा
- आर 890 शिवेन्द्र सिंह: थाना कोतवाली से जिला विशेष शाखा
- आर 314 कमल सिंह: थाना गौरिहार से थाना हरपालपुर
- आर 1168 रामराव मर्सकोले: पुलिस लाईन से थाना यातायात
- आर 1309 राघवेन्द्र यादव: सीसीटीएनएस डीपोओ से थाना बमीठा
- मआर 34 मनाली बेदी: थाना मातगुवां से थाना पिपट
- आर 450 भगवानदास यादव: थाना महाराजपुर से पुलिस लाईन
- आर 899 राजेश कश्यप: पुलिस लाईन से थाना बमीठा
- आर 372 हेमन्त खटीक: पुलिस लाईन से थाना कोतवाली
- आर 89 उमाशंकर चढ़ार: थाना बमीठा से थाना गुलगंज
- आर 247 सुदर्शन त्रिपाठी: पुलिस लाईन से थाना सिविल लाईन
- आर 35 संतोष सिंह: पुलिस लाईन से थाना गौरिहार
- आर 1253 शिवकुमार पाल: पुलिस लाईन से थाना गुलगंज
- आर 1166 संजय सिंह परिहार: पुलिस लाईन से थाना गढ़ीमलहरा
- आर 1008 अंकित द्विवेदी: पुलिस लाईन से सिविल लाईन
- आर 673 रुपेश सोनी: एसडीओपी कार्यालय बड़ामलहरा से थाना बमीठा
- आर 1122 रामदास मीणा: थाना गुलगंज से थाना ईशानगर
- आर 905 धीरेन्द्र पटेल: थाना खजुराहो से चौकी गढ़ीमलहरा थाना नौगांव
- आर 1172 मंगल यादव: थाना जुझार नगर से थाना महाराजपुर
- मआर 935 दीपिका पटैरिया: पुलिस लाईन से सीसीटीवी कन्ट्रोलरूम छतरपुर
- आर 284 शुभम कुमार वर्मा: सिविल लाईन से थाना कोतवाली

















