भोपाल: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस (1 नवंबर 2026) के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर सरकार ने रूपरेखा तैयार कर ली है। सभी जिलों में भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने और नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाग लेंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मंत्री राकेश सिंह जबलपुर में और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। इसी क्रम में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर, प्रहलाद सिंह पटेल व राव उदय प्रताप सिंह को नरसिंहपुर, तुलसीराम सिलवट को देवास, गोविंद सिंह राजपूत को सागर तथा विश्वास सारंग को खरगोन जिले की कमान सौंपी गई है।
राज्य के अन्य जिलों में भी मंत्रियों और जनप्रनिधियों का नामांकन किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके हरदा में शामिल होंगे। इसके साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर, भारती पारधी बालाघाट, बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा, फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी तथा सुधीर गुप्ता नीमच में उपस्थित रहेंगे। धार, पन्ना, गुना, टीकमगढ़ और विदिशा सहित अन्य जिलों में स्थानीय विधायकों व सांसदों को जिम्मेदारी देकर स्थापना दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है।
यह है पूरी सूची
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री – भोपाल
- नरेन्द्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष, म.प्र. – ग्वालियर
- जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री एवं राकेश सिंह, मंत्री – जबलपुर
- राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री – रीवा
- हेमंत खण्डेलवाल, विधायक, विधानसभा क्षेत्र बैतूल – बैतूल
- कुंवर विजय शाह, मंत्री – खण्डवा
- कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री – इंदौर
- प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री एवं राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री – नरसिंहपुर
- तुलसीराम सिलावट, मंत्री – देवास
- करण सिंह वर्मा, मंत्री – सीहोर
- श्रीमती संपतिया उइके, मंत्री – मण्डला
- एदल सिंह कंषाना, मंत्री – मुरैना
- सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री – झाबुआ
- गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री – सागर
- विश्वास सारंग, मंत्री – खरगौन
- नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री – शिवपुरी
- नागर सिंह चौहान, मंत्री – आलीराजपुर
- राकेश शुक्ला, मंत्री – भिंड
- इंदर सिंह परमार, मंत्री – शाजापुर
- श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री – नर्मदापुरम
- धर्मेन्द्र लोधी, राज्यमंत्री – दमोह
- दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री – अनूपपुर
- गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री – उज्जैन
- लखन पटेल, राज्यमंत्री – कटनी
- नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री – राजगढ़
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री – रायसेन
- श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री – सतना
- दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री – छतरपुर
- श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री – सिंगरौली
- दुर्गादास उइके, केन्द्रीय राज्य मंत्री – हरदा
- श्रीमती हिमाद्री सिंह, लोकसभा सांसद – शहडोल
- ज्ञानेश्वर पाटिल, लोकसभा सांसद – बुरहानपुर
- श्रीमती भारती पारधी, लोकसभा सांसद – बालाघाट
- महेन्द्र सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद – आगर मालवा
- गजेन्द्र सिंह पटेल, लोकसभा सांसद – बड़वानी
- डॉ. राजेश मिश्रा, लोकसभा सांसद – सीधी
- जनार्दन मिश्रा, लोकसभा सांसद – मऊगंज
- बंटी विवेक साहू, लोकसभा सांसद – छिंदवाड़ा
- फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद – सिवनी
- शिवमंगल सिंह तोमर, लोकसभा सांसद – श्योपुर
- बंशीलाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद – मंदसौर
- सुधीर गुप्ता, लोकसभा सांसद – नीमच
- श्रीमती अनिता चौहान, लोकसभा सांसद – रतलाम
- श्रीमती माया नारोलिया, राज्यसभा सांसद – पांढुर्णा
- बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक – पन्ना
- श्रीमती नीना वर्मा, विधायक – धार
- सुश्री मीना सिंह मांडवे, विधायक – उमरिया
- हरिशंकर खटीक, विधायक – टीकमगढ़
- ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक – डिंडौरी
- अनिल जैन, विधायक – निवाड़ी
- श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक – मैहर
- पन्नालाल शाक्य, विधायक – गुना
- प्रदीप अग्रवाल, विधायक – दतिया
- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, विधायक – अशोक नगर
- मुकेश टंडन, विधायक – विदिशा

















