भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गतिमान बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस नवीन पदस्थापना आदेश का सबसे प्रमुख असर सागर संभाग में देखने को मिला है। सागर के संभागायुक्त आईएएस अनिल सुचारी (2006 बैच) का तबादला करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश भण्डार गृह निगम (वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन), भोपाल का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है, जिसे सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, उनकी जगह उद्योग आयुक्त और लघु उद्योग निगम के एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस दिलीप कुमार (2008 बैच) को सागर संभाग का नया संभागायुक्त नियुक्त किया गया है।


सचिवालय, राजस्व और सामाजिक कल्याण विभागों में नए दायित्व

प्रशासनिक सर्जरी के तहत मंत्रालय और राज्य स्तरीय निदेशालयों में भी बड़े पैमाने पर कार्यविभाजन किया गया है। राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण जैसे अहम विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के आयुक्त-सह-संचालक आईएएस सतेन्द्र सिंह को पदोन्नत कर सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से जुड़े प्रमुख निगमों और निदेशालयों का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा ग्वालियर भू-अभिलेख और महिला बाल विकास के शीर्ष पदों पर भी नए चेहरों की तैनाती की गई है।


नवीन पदस्थापना सूची (स्थानांतरित अधिकारी)

  • आईएएस अनिल सुचारी (2006): प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भण्डार गृह निगम, भोपाल (समकक्ष: सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: संभागायुक्त, सागर संभाग)
  • आईएएस दिलीप कुमार (2008): संभागायुक्त, सागर संभाग
    (पूर्व पद: आयुक्त उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, भोपाल)
  • आईएएस अनुभा श्रीवास्तव (2009): सचिव, राजस्व विभाग, मंत्रालय, भोपाल
    (पूर्व पद: प्रमुख राजस्व आयुक्त तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर)
  • आईएएस सतेन्द्र सिंह (2009): सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मंत्रालय, भोपाल
    (अतिरिक्त प्रभार: सचिव-अनुसूचित जाति कल्याण विभाग; आयुक्त-अनुसूचित जाति विकास; प्रबंध संचालक-अनुसूचित जाति वित्त निगम; आयुक्त-सह-संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण)
    (पूर्व पद: आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण)
  • आईएएस नेहा मारव्या सिंह (2011): प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल (समकक्ष: अपर सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं)
  • आईएएस निधि निवेदिता (2012): ओएसडी-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, भोपाल
    (अतिरिक्त प्रभार: आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर; समकक्ष: अपर सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: ओएसडी-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास)
  • आईएएस अनुराग वर्मा (2012): प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल (समकक्ष: अपर सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भण्डार गृह निगम)
  • आईएएस मयंक अग्रवाल (2013): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (VB-GRAMG), भोपाल
    (अतिरिक्त प्रभार: मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन; समकक्ष: अपर सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: प्रबंध संचालक, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन)
  • आईएएस संदीप जी.आर. (2013): ओएसडी-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल (समकक्ष: अपर सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: ओएसडी-सह-श्रम आयुक्त, इंदौर)
  • आईएएस अवि प्रसाद (2014): प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन, भोपाल
    (अतिरिक्त प्रभार: अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग; समकक्ष: उप सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद)
  • आईएएस नेहा जैन (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, उज्जैन
    (अतिरिक्त प्रभार: अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन; समकक्ष: उप सचिव, मप्र शासन)
    (पूर्व पद: अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर)


अतिरिक्त प्रभार सूची (मूल पद यथावत)

  • आईएएस रघुराज एम.आर. (2004): सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
    (मूल पद: सचिव, श्रम विभाग, मंत्रालय, भोपाल)
  • आईएएस तरुण राठी (2010): आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET एवं आदिम जाति अनुसंधान संस्थान
    (मूल पद: आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल)
  • आईएएस कुमार पुरुषोत्तम (2012): आयुक्त उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम, भोपाल
    (मूल पद: अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल)
  • आईएएस शीतला पटले (2014): श्रम आयुक्त, इंदौर
    (मूल पद: सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर)
  • आईएएस अनिशा श्रीवास्तव (2021): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA)
    (मूल पद: कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, ग्वालियर)