Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशतमिलनाडुचेन्नई के गोल्डन बीच पर महाराष्ट्र की छात्रा की डूबने से मौत, सीएम फडणवीस ने तमिलनाडु सरकार से की बात

चेन्नई के गोल्डन बीच पर महाराष्ट्र की छात्रा की डूबने से मौत, सीएम फडणवीस ने तमिलनाडु सरकार से की बात

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 04:30 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में गोल्डन बीच पर महाराष्ट्र के एक छात्रों के ग्रुप के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना उस वक्त घटी जब 26 छात्रों का एक समूह घूमने गया था और कुछ छात्र पानी में फंस गए।


घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत तमिलनाडु सरकार से संपर्क किया और राहत एवं बचाव कार्यों पर निगरानी रखना शुरू किया।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, "जैसे ही हादसे की जानकारी हुई, महाराष्ट्र सरकार ने तमिलनाडु सरकार से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली है और राहत एवं बचाव कार्यों का लगातार अपडेट ले रहे हैं।"


वहीं, तमिलनाडु सरकार के अनुसार, 26 छात्रों में से केवल तीन ही पानी में उतरे थे। इन तीन में से मयूरी चौधरी, जो भंडारा जिले से थीं, दुर्भाग्यवश पानी में डूबकर जान गंवा बैठी। इसके अलावा, जय पाटिल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश युद्ध स्तर पर जारी है, जबकि राज केदारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


जानकारी के अनुसार, जय पाटिल के रिश्तेदार अब चेन्नई पहुंच चुके हैं, वहीं मयूरी चौधरी के परिवार के सदस्य नागपुर से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना पर मयूरी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और साथ ही तमिलनाडु सरकार से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से चलाने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया कि राज्य प्रशासन संबंधित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।


परिजनों ने बताया कि परिवार को मयूरी की मौत की सूचना उनके साथ काम करने वाली एक लड़की से मिली। मयूरी ने 15 दिन पहले काम शुरू किया था। शनिवार को छुट्टी होने के कारण मयूरी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ टहलने गई थीं। मुझे इस घटना की जानकारी सुबह करीब 7 बजे मिली। उनके भाई ने मीडिया को बताया कि उनके पिता, दादा और उनके दोस्त चेन्नई गए हुए हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)