ललित शाक्यवार ने संभाला आईजी बालाघाट का पदभार

Peptech Time
5 फ़रवरी 2026, 06:55 am IST
Peptech Time5 फ़रवरी 2026, 06:55 am IST
Advertisement
बालाघाट,सुबोध । वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ललित शाक्यवार ने आज औपचारिक रूप से आईजी बालाघाट का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के बाद आईजी ललित शाक्यवार ने अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक की और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग की प्राथमिकताओं पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, त्वरित न्याय और पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और नए आईजी के नेतृत्व में बेहतर समन्वय व प्रभावी कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई।
