खजुराहो,तुलसीदास । पर्यटन नगरी खजुराहो में यशोबर्मन टैक्सी चालक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का आयोजन स्थानीय पिंच ऑफ साल्ट रेस्टोरेंट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में टैक्सी चालक उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सुबोध पटेरिया (मिंटू पटेरिया) को यूनियन का संरक्षक नियुक्त किया गया, जबकि अश्वनी शुक्ला को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गंगादीन कोरी (राजू कोरी) को महामंत्री बनाया गया।


संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन मंत्री के रूप में राजू गौतम, अनिल तिवारी, भैया सोनाकिया और अजय साहू को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मुकेश पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राहुल खरे और लाखन सिंह को चुना गया।कार्यकारिणी में लखन भैया, नासिर भाई, हनीफ चाचा, राकेश तिवारी, अंकित दुबे और मजीद खान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर खजुराहो क्षेत्र में प्राइवेट सफेद प्लेट वाहनों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे कमर्शियल संचालन का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। यूनियन के सदस्यों ने इस समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके निराकरण के लिए ठोस रणनीति बनाने पर सहमति जताई।


कार्यक्रम के आयोजन में पिंच ऑफ साल्ट रेस्टोरेंट की ओर से मनोज अवस्थी और अभिनव का विशेष सहयोग रहा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यूनियन को मजबूत बनाने और टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।