बीजिंग। अमेरिकी उद्यमी और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया पर लिखा, "चीन अद्भुत है। मैं सभी को वहां जाने की पुरजोर सलाह देता हूं।"मस्क ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेस्ला के चीन में कारोबार से संबंधित एक पोस्ट के नीचे की।

मस्क की मां, मेय मस्क ने बाद में मस्क की पोस्ट को उद्धृत करते हुए लिखा, "मैं सहमत हूं। चीन के हर शहर की अपनी एक अलग ही खूबसूरती है, और वहां घूमने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक स्थल हैं। इमारतें और सड़कें साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित हैं। साथ ही, वहां के लोग विनम्र, मेहनती और एक-दूसरे का सम्मान करने वाले हैं। मुझे चीन में सुरक्षित महसूस होता है, इसलिए मुझे चीन घूमना अच्छा लगता है।"

प्यू रिसर्च सेंटर जैसे संस्थानों द्वारा किए गए हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि चीन के प्रति अंतरराष्ट्रीय जनमत लगातार बढ़ रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)