Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, हत्या और फांसी एक साथ, जानिए पूरा मामला...?

इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना, हत्या और फांसी एक साथ, जानिए पूरा मामला...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 10:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गली नंबर 3 की बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ वाघ (43) के रूप में हुई है, जिसने घर के भीतर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घर के दूसरे हिस्से में उसकी पत्नी रोहिणी (38) का शव संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि एकनाथ ने सो रही पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की असली वजह का पता लगाया जा सके।


पुलिस को घटनास्थल पर महिला के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं, जिससे संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे जब दोनों बच्चे मोहित (17) और मयंक (13) जागे, तो एकनाथ ने उन्हें दूध लेने के लिए भेज दिया। करीब 20 मिनट बाद जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फंदे पर लटका हुआ देखा। उस समय उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।


परिजनों के मुताबिक एकनाथ पहले मैकेनिक का काम करता था, लेकिन ई-रिक्शा आने के बाद उसका काम लगभग बंद हो गया था। इसके बाद वह शेयर मार्केट में निवेश करने लगा था। आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण वह लंबे समय से परेशान बताया जा रहा है।


बड़े भाई संतोष के अनुसार एकनाथ ने पहले अपना एक मकान 9 लाख रुपये में और बाद में दूसरा मकान 6 लाख रुपये में बेच दिया था। शेयर मार्केट में लगाया गया उसका बचत का पैसा भी डूब गया था, जिससे आर्थिक संकट और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)