भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित बोर्ड ऑफिस के पास तेज गति से आ रही एक कार ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में हुए नुकसान और घायलों की संख्या की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।




