छतरपुर,संजय अवस्थी। पुलिस लाइन छतरपुर में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनरल परेड आयोजित की गई।
जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा अनुशासित एवं सुसंगठित ढंग से मार्च पास्ट सहित विभिन्न परेड अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में मुख्यालय के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों से पुलिसकर्मी, थाना यातायात स्टाफ, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड के सदस्य उपस्थित रहे।

