मुंबई। लोकप्रिय रिलिटी शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में ने घर के अंदर तीखी बहस छेड़ दी है और सोशल मीडिया पर भारी विवाद छोड़ दिया। शुक्रवार को अभिनेत्री गौहर खान ने हालिया एपिसोड को देखने के बाद कंटेस्टेंट आसिफ खान और यंग डीएस को घेरा। साथ ही, कंटेस्टेंट काजी तौकीर को दूसरी गैंग की तरफ से घेरे जाने पर प्रतिक्रिया दी।
अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें कंटेस्टेंट आसिफ खान पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "दोस्त मेरा एक सवाल है कि आसिफ का तो एक्टिंग करियर बहुत अच्छा चल रहा है ना? तो उसे ऐसी छोटी सोच और बेहद बचकाना हरकत दिखाने के लिए शो में नहीं आना चाहिए था।"
अभिनेत्री ने अप्रत्यक्ष तरीके से रिति तिवारी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "जब वो लड़की उदिति को इतने घटिया तरीके से बुरा-भला कह रही थी, तो वो ऐसे एन्जॉय कर रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों। ये देखकर बहुत बुरा लगा।"
अभिनेत्री गौहर खान ने आसिफ की सोच और हालिया 'मूंछ और दाढ़ी' वाले बयान पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, "इतना अच्छा एक्टर है लेकिन हर बात में ऐसी सोच देखकर दुख होता है। आदमी की पहचान उसकी मूंछ नहीं होती। इस्लाम में एक मुस्लिम आदमी के लिए सुन्नत है कि मूंछ नहीं रखी जाती, क्या वो ये भूल गया? मर्द की पहचान उसकी ऊंची सोच और उसके बर्ताव से होती है। काश उसे ये पता होता।"
अभिनेत्री ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट काजी का साइड लेते हुए कहा, "और मेरा एक और सवाल दूसरी गैंग्स से है कि सबने पहले काजी पर इल्जाम लगाया था कि उसने सभी को धोखा दिया। यहां तक कि उसे गालियां भी दी गईं। मैं जानना चाहती हूं कि उस गैंग के लोगों ने काजी के झूठ बोलने पर इतना सुनाया था, तो यंग डीएसए अगर वे सारे इंटरव्यू देखेंगे, तो उसमें वो नॉर्मल बोल रहा था लेकिन जैसे ही शो में आया तो वो दूसरे टोन में बात करने लगा और जब सलमान ने उससे पूछा कि तुम ऐसे ही बोलते हो, तो बोला हां, तो अब बताइए झूठा कौन है।"













