छतरपुर, ​शिवम सोनी। विभाग (फूड सेफ्टी) और राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर डेयरी में उपलब्ध दूध और अन्य खाद्य सामग्रियों की सघन जांच शुरू की।

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान डेयरी के दोनों ओर के मुख्य गेट बंद कर दिए गए थे, जिससे मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। वहां पहुंचे मीडियाकर्मियों ने बंद गेट पर गंभीर सवाल खड़े किए और प्रशासनिक अधिकारियों से दरवाजे खुलवाए, जिसके बाद भीतर चल रही जांच की जानकारी बाहर आ सकी।

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान में रखे दूध, मावा एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान क्या-क्या अनियमितताएं पाई गईं और विभाग द्वारा कौन-कौन से सैंपल परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं, इसकी विस्तृत व आधिकारिक जानकारी विभाग द्वारा अभी साझा नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपलिंग और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।